चूहों के निकट संपर्क से बचना जरूरी
- फोटो : Freepik.com
कैसे करें इससे बचाव?
हंटावायरस संक्रमण को ठीक करने के लिए अभी तक कोई खास इलाज या दवा नहीं है। हालांकि इसके लक्षणों और संक्रमण के कारण अंगों को होने वाली क्षति को रोकने के लिए उपचार दिया जाता है।
मरीजों को इलाज के लिए ऑक्सीजन, आईसीयू की जरूरत हो सकती है। लेकिन अगर समय पर इलाज न मिले तो संक्रमण के बढ़ने और गंभीर रूप लेने का खतरा बढ़ जाता है।
इस बीमारी की रोकथाम के लिए चूहों और उनके मल-मूत्र से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सफाई करते समय ग्लव्स पहनें और ब्लीच का इस्तेमाल करें। जहां चूहे ज्यादा हों वहां पर साफ-सफाई के लिए झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे वायरस हवा में फैल सकता है और संक्रमण फैला सकता है।
--------------
स्रोत
What Is Hantavirus?
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।