प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास टेक्नोलॉजी की प्रभावकारिता जांचने के लिए इन्फ्लुएंजा ए, 2009 एच1एन1-स्वाइन फ्लू, कोरोना वायरस ई जीन और कोरोना वायरस एस जीन को विषाणुनाशक में डाला गया। इसके बाद अलग-अलग समय पर हवा के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर पद्धति से उसमें वायरस की जांच की गई। इसमें पाया गया कि 'एयरोलाइज' एएसआर 600 वायु विषाणुनाशक इन्फ्लुएंजा ए और स्वाइन फ्लू समेत कोरोना वायरस को 100 फीसदी खत्म करने में कारगर है।