बदलते लाइफस्टाइल के चलते आजकल हर किसी को अनिद्रा की समस्या है। कई बार लोगों को मानसिक तनाव या किसी बात की को लेकर चिंता के कारण पूरी रात नींद नहीं आती है। इसके अलावा कई लोगों को रात में जल्द नींद न आने की समस्या रहती है। नींद कम लेने या अनियमित रूप से सोने पर लोग कई तरह की बीमारियों के घेराव में आ जाते हैं, जिनमें ब्लड प्रेशर, मोटापा, सुस्ती आदि प्रमुख है। अगर आप भी रातभर नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आयुर्वेद के बताए गए इन नुस्खों को जरूर आजमाएं।