फिटकरी का करे इस्तेमाल
फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होता है, जिसका इस्तेमाल करने से पैरों में पसीना आने की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा आप फंगल इंफेक्शन से भी बचे रह सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर 15-20 मिनट तक पैरों को उसमें डुबोकर रखें। इससे पैरों में पसीना और बदबू दोनों की समस्या दूर हो जाएगी।