Natural Remedies For Acidity And Gas: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खान-पान के कारण एसिडिटी, गैस और बदहजमी एक आम समस्या बन गई है। बहुत से लोग भोजन के तुरंत बाद सीने में जलन या भारीपन महसूस करते हैं, जिसे अक्सर दवाइयों से ठीक करने की कोशिश की जाती है। अगर आप भी पाचन संबंधी किसी भी समस्या से परेशान हैं तो आप भोजन शुरू करने से पहले कुछ आसान काम करेंगे तो इस समस्या को ठीक किया जा सकता है।
अगर हम अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो इन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जा सकता है। भोजन से पहले किए गए कुछ खास काम आपके पेट के 'पाचन अग्नि' को सक्रिय करते हैं और एंजाइम्स के स्राव को बेहतर बनाते हैं। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए सिर्फ यह जरूरी नहीं कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि आप खाने के लिए अपने शरीर को कैसे तैयार कर रहे हैं। इसलिए आइए इस लेख में ऐसे तीन आसान उपाय के बारे में जानते हैं जो आपकी एसिडिटी की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने में मदद कर सकते हैं।