फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से रिकवर हो गए हैं तो भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें

Tue, 18 May 2021 11:21 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
तेजी से रिकवरी के लिए डाइट को रखें हेल्दी - फोटो : Pixabay
कोविड-19 से ज्यादातर लोग घर पर रहकर ही ठीक हो सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि कोविड से तेजी से रिकवरी के लिए सभी दवाओं और मल्टीविटामिन्स के साथ-साथ आहार का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। संक्रमण के कारण आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में तेज रिकवरी के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) यूके के अनुसार, कोरोना वायरस से ठीक हो रहे लोगों को रिकवरी प्रक्रिया को तेज करने और इम्यूनिटी के पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है। 

इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए आइए आहार विशेषज्ञ से जानते हैं कि भोजन में किन चीजों को शामिल करके रिकवरी प्रक्रिया तेज किया जा सकता है, और दिन-भर का खान-पान कैसा होना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 6
पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें - फोटो : pixabay
विशेषज्ञ की राय
कोविड के बाद तेज रिकवरी के लिए आहार कैसे होना चाहिए, इस बारे में जानने के लिए हमने वरिष्ठ आहार और पोषण विशेषज्ञ नाज़नीन हुसैन से बात की। नाज़नीन कहती हैं कि पोस्ट कोविड रिकवरी के लिए पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार होना बहुत जरूरी  है। इसके लिए भोजन में साबुत अनाज, फल- हरी सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। थकान को कम करने और दोबारा से ताकत पाने के लिए डेयरी उत्पाद, प्रोटीन जैसे अंडे, मछली और चिकन का रोजाना सेवन करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अपने पसंद के फल का सेवन जरूर करें - फोटो : iStock
कैसा होना चाहिए सुबह का नाश्ता
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक रोगियों को सुबह-सुबह 6-7 भीगे हुए बादाम, 2-3 साबुत अखरोट और 5-6 किशमिश खाना चाहिए। इसके बाद अदरक और तुलसी के पत्तों से बना काढ़ा पीजिए। कुछ समय बाद कच्चे लहसुन की एक-दो कलियां चबाना चाहिए। 

नाश्ता: नाश्ते के लिए बेसन/दाल/रागी/पालक से बने चीले या अंडों का ऑमलेट खा सकते हैं। इसके करीब एक घंटे बाद अपने पसंद के किसी फल (कीवी, संतरा, सेब, पपीता, अनानास) का सेवन जरूर करें।
 

4 of 6
रात का भोजन रखें हल्का - फोटो : Pixabay
दोपहर और रात का भोजन
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन में हमेशा मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियों को शामिल करें। इसके अलावा दोपहर के भोजन में एक कटोरी ताजा दही जरूर शामिल करें। लंच के बाद खजूर के दो पीस खा लें। रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए, इसके लिए आप मूंगदाल की खिचड़ी और मौसमी सब्जियां खा सकते हैं। रात के भोजन के बाद एक गिलास हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 6
मांस-चिकन, मछली और अंडों में होता है अच्छा प्रोटीन - फोटो : pixabay
कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं
आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि संक्रमण से मुकाबले के दौरान बहुत अधिक ऊर्जा खर्च होती है, जिसके कारण पोस्ट कोविड हमें बहुत ज्यादा थकान का अनुभव होता है। इसके लिए  आहार में कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना आवश्यक है। साबुत अनाज जैसे बाजरा, जई, चावल, आलू और शकरकंद से कैलोरी तथा दूध उत्पाद, सोया, नट्स, मांस-चिकन, मछली और अंडों से अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोविड के बाद शराब-धूम्रपान न करें - फोटो : PTI
किन चीजों से करना चाहिए परहेज
आहार विशेषज्ञ नाज़नीन बताती हैं कि कोविड से ठीक होने के बाद कुछ दिनों तक फलों के जूस, चीनी, शहद और भारी भोजन से परहेज करना चाहिए क्योंकि  इससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इसके अलावा किसी भी तरह के मादक पदार्थ जैसे शराब-धूम्रपान आदि बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे रिकवरी प्रभावित हो सकती है। 

-------------------
नोट: यह लेख न्यूट्रीफाई टुडे ग्रप में चेयरमैन डायटेटिक्स, नाज़नीन हुसैन के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें