फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: 'आयुष काढ़ा' पीने से तीन दिन में ठीक हो सकते हैं कोरोना मरीज, जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

Tue, 18 May 2021 09:22 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस कोरोना काल में शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा पीने की सलाह कई विशेषज्ञ दे चुके हैं। यहां तक की आयुष मंत्रालय द्वारा भी 'आयुष काढ़ा' पीने की सलाह दी गई है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'आयुष काढ़ा' पीने से कोरोना संक्रमित व्यक्ति तीन दिन के अंदर ठीक हो सकता है। वायरल पोस्ट में कहा गया है कि आयुष मंत्रालय की ओर से बताए गए विशेष दिव्य काढ़े के सेवन को लेकर छह हजार कोरोना मरीजों पर आयुर्वेदिक प्रयोग किया गया और उनमें 5,989 मरीज महज तीन के अंदर ही ठीक हो गए यानी उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। वायरल मैसेज में इस काढ़े को बनाने की सामग्री भी बताई गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वायरल मैसेज में आयुष काढ़ा बनाने के लिए जो सामग्री बताई गई है, उसमें 30 ग्राम तुलसी पाउडर, 20 ग्राम काली मिर्च, 30 ग्राम सोंठ और 20 ग्राम दालचीनी शामिल है। कहा गया है कि काढ़ा बनाने के लिए चीनी नहीं बल्कि गुड़ का प्रयोग करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या है वायरल मैसेज का सच? 
  • पीआईबी के फैक्ट चेक में 'आयुष काढ़े' से कोरोना से ठीक होने का दावा भ्रामक बताया गया है। पीआईबी के मुताबिक, केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ही आयुष मंत्रालय द्वारा 'आयुष काढ़ा' पीने की सलाह दी गई है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय 
  • सुबह के समय 10 ग्राम (एक चम्मच) च्यवनप्राश लें। मधुमेह रोगियों को शुगर-फ्री च्यवनप्राश लेना चाहिए। 
  • तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, शुण्ठी एवं मुलक्का से निर्मित हर्बल चाय/काढ़ा दिन में एक या दो बार पीएं। यदि आवश्यक हो तो अपने स्वाद के लिए गुड़ अथवा ताजा नींबू रस मिलाएं। 
  • गोल्डन मिल्क- 150 मिली. गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर दिन में एक या दो बार लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए इम्यूनिटी बढ़ाने के अन्य सामान्य उपाय  
  • दिनभर गर्म पानी पीना पीएं 
  • आयुष मंत्रालय की सलाह पर 30 मिनट के योगासन, प्राणायाम और ध्यान का दैनिक अभ्यान करें (घर पर योग करें, घर में रहें, सुरक्षित रहें) 
  • खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों की अनुशंसा की जाती है 
स्रोत और संदर्भ: 
कोविड-19 संकट के दौरान आत्मरक्षा हेतु प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय 
https://www.ayush.gov.in/docs/Ayurved%20Self%20Care%20during%20Covid-19.pdf 

अस्वीकरण नोट: यह लेख आयुष मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी और पीआईबी द्वारा प्रकाशित जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें