पाचन की समस्या
- फोटो : istock
पाचन विकारों की समस्या
अध्ययन के अनुसार, पेट और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करने वाले लोगों को स्वस्थ लोगों की तुलना में कम नींद का अनुभव हो सकता है। पाचन विकार शारीरिक और मानसिक असहजता को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं, जिससे रात में सोना कठिन हो सकता है। इतना ही नहीं आपकी नींद जितनी ज्यादा प्रभावित रहती है, पाचन स्वास्थ्य की दिक्कतों के बढ़ने का खतरा भी उतना ही अधिक हो सकता है, इसलिए नींद की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।