शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। शरीर के बेहतर स्वास्थ्य का निर्माण करना एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए सुबह से लेकर रात तक आपको प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। हमारी दिनचर्या को बनाया ही इसी तरह से गया है, जो इसमें निरंतर हमारी मदद करती रहती हैं। हालांकि दिनचर्या में होने वाली गड़बड़ी आपके सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। सुबह उठने के साथ और रात में सोने तक, हम क्या करते हैं, क्या खाते हैं, किस तरह से दिन बिताते हैं, इन सबका सीधा असर हमारी सेहत को प्रभावित करता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह उठते ही दांतों की सफाई करना बहुत आवश्यक माना जाता है। रात भर में मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं जो दांतों और मसूड़ों को क्षति पहुंचा सकते हैं, ऐसे में इनकी नियमित साफ-सफाई करते रहना आवश्यक होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को सुबह सबसे पहले दांत ब्रश करने की सलाह दी जाती है। हालांकि कुछ लोगों की बेड-टी और अन्य दूसरी कई आदतें होती है जिसके कारण वह ब्रश नहीं करते हैं। अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो सावधान हो जाइए, इससे सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए।