फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों नहीं पीना चाहिए कच्चा दूध? जानिए कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं

Wed, 23 Oct 2019 07:05 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दूध
दूध हर व्यक्ति की डाइट का अहम हिस्सा होता है। केवल दूध ही क्यों हर तरह के डेयरी प्रॉडक्ट रोजाना ही खाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन बात यदि दूध की करें तो यदि आप भी इस तरह का दूध उपयोग करते हैं तो आपको ना केवल सावधान होने की जरूरत है बल्कि इसका इस्तेमाल तकरीबन बंद करने की भी आवश्यकता है। इस तरह का दूध उपयोग करने वालों को स्वास्थ्य संबंधी खतरनाक बीमारियां होने का खतरा मंडराता है। आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह का दूध आपकी सेहत के लिए है बेहद खतनाक?  
विज्ञापन

2 of 9
दूध
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कच्चे दूध की। आपने अक्सर सुना होगा कि कच्चा दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कच्चा दूध पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और एलर्जी से बचाव होता है। इसके अलावा, कच्चा दूध त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है लेकिन ये बातें पूरी तरह से सही नहीं हैं। दरअसल, कच्चा दूध आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

 
विज्ञापन

3 of 9
गाय का दूध - फोटो : pixabay
गाय, भैंस, बकरी और भेड़ के कच्चे दूध में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। अमेरिका के फूड एंड ड्रग विभाग का कहना है कि ये बैक्टीरिया खतरनाक भीहैं। इन बैक्टीरिया की वजह से आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। दरअसल, कच्चे दूध में साल्मोनेला, ई. कोली, लिस्टेरिया और कैम्पिलोबैक्टर जैसे बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।
 

4 of 9
डिजाइन पिक्चर
इन बैक्टीरिया की वजह से आपको खाद्य जनित बीमारी हो सकती है। ये बैक्टीरिया कच्चे दूध पीने वाले किसी भी व्यक्ति की तबियत बिगाड़ सकते हैं। हालांकि अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो ये बैक्टीरिया आपको इतना नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, लेकिन अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो ये बैक्टीरिया आपको सबसे पहले अपना निशाना बनाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
ऐसे में डायबिटीज से लेकर कैंसर और एचआईवी और किसी भी तरह के अंग प्रत्यार्पण वाले मरीज को कभी भी कच्चा दूध नहीं देना चाहिए। 

 
विज्ञापन

6 of 9
दूध - फोटो : PTI
इसके अवावा, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी कच्चा दूध नहीं देना चाहिए। कच्चे दूध की जगह उबला दूध ज्यादा फायदेमंद होता है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
दूध
आप जैसे ही कच्चे दूध को उबालते हैं तो सारे हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं।  हालांकि अगर आपको एलर्जी की शिकायत है तो आपके लिए कच्चे दूध के साथ ही उबला दूध भी घातक हो सकता है। 
 

8 of 9
दूध - फोटो : PTI
ध्यान रखिए यदि आप भी कच्चे दूध का इस्तेमाल करते हैं तो इसे बंद कर सकते हैं। अपनी सेहत के लिए जरूरी है कि आप उबला हुआ और ताजा दूध ही इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

9 of 9
गाय का दूध - फोटो : pixabay
अमेरिका के मिनेसोटा में एक अध्ययन हुआ था जिसमें कहा गया था कि कच्चा दूध पीने वाले छह में से एक व्यक्ति बीमार पड़ता है। बैक्टीरिया उसे अपनी चपेट में ले लेते हैं।  


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें