लाखों लड़कियों के दिल पर राज करने वाले आर. माधवन आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे ब्वॉय माधवन ने आज सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपनी एक फोटो भी शेयर की है। अपनी इस फोटो में माधवन लवर ब्वॉय की इमेज को पीछे छोड़ते हुए ग्रीक गॉड के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं उम्र के इस पड़ाव पर भी माधवन खुद फिट रखने के लिए क्या कुछ करते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अपने एक इंटरव्यू के दौरान माधवन ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मैंने बिना जिम में पसीना बहाए और कड़ी मेहनत के ऐसा लुक पाया है। मैंने बस अपनी डाइट पर ध्यान दिया। जिसकी वजह से मुझे ऐसा शानदार रिजल्ट मिला। मैं शाम 6 बजे के बाद कुछ नहीं खाता और दो वक्त के भोजन के बीच पांच घंटे का अंतर रखता हूं।
विज्ञापन
3 of 6
माधवन का कहना है कि वो कोई जिम पर्सन नहीं हैं। कुछ साल पहले तक तो उनका एक्सरसाइज से दूर तक कोई नाता नहीं था। लेकिन एक बार उन्हें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ छुट्टी पर जाने का मौका मिला। जिन्होंने उन्हें यह एहसास करवाया कि वो कितने अनफिट हैं। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया उन्हें योग ज्यादा सुकून देता है।
4 of 6
माधवन दिन में एक घंटा जिम के लिए निकालते हैं। उन्होंने बताया कि उनका फोकस सिक्स पैक की जगह खुद को फिट रखने पर ज्यादा होता है इसलिए वो योग बिल्कुल मिस नहीं करते। उनका कहना है कि वो सुबह सबसे पहले घर पर ही योग करते हैं। उनका कहना है कि 'हम दिन भर में टीवी देखने, गाने सुनने या फोन पर बात करने में कितना समय जाया कर देते हैं। फिर अपनी सेहत के लिए क्यों नहीं टाइम निकाल सकते'।
विज्ञापन
5 of 6
माधवन की डाइट
माधवन का कहना है, 'हमारे शरीर पर सबसे ज्यादा हमारे खाने-पीने का असर होता है। आप दो घंटे एक्सरसाइज करो, लेकिन खाने में कोई कंट्रोल न रखो, तो समझो आपके दो घंटे बेकार हो गए। मैं वेजीटेरियन हूं और खास तौर से प्रोटीन डाइट फॉलो करता हूं। दिन की शुरुआत फ्रेश फ्रूट्स और मिल्क से होती है। नाश्ते में इडली, उपमा, ब्राउन ब्रेड पनीर सैंडविच वगैरह में से कुछ लेता हूं।
माधवन ने कहा, 'लंच में मैं रोटी-सब्जी और चावल-दही जबकि डिनर हमेशा हल्का लेता हूं। खास बात यह है कि कोशिश करता हूं कि डिनर जल्दी कर लूं। ब्रेक टाइम में भूख लगती है, तो बिस्कुट, प्रोटीन शेक लेता हूं, जिससे एनर्जी बनी रहती है। हेल्थ ड्रिंक, प्रोटीन सप्लीमेंट और खूब पानी पीता हूं। फ्रूट-जूस दिन भर में कई बार लेता हूं। स्वीट्स में उन्हें रसमलाई, रसगुल्ला, गाजर हलवा, पेठा और पेस्ट्री उनके फेवरेट हैं। संडे को वो जमकर मिठाइयां खाते हैं लेकिन हफ्ते के बाकी 6 दिन वो मीठे से दूर रहते हैं। उनका कहना है कि ‘इट हेल्दी एंड स्टे हेल्दी’ उनका फिटनेस मंत्र है।