31 मई को वर्ल्ड नो तंबाकू डे मनाया जाता है। तंबाकू न सिर्फ व्यक्ति का शरीर खराब करता है बल्कि उसके दिमाग को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। तंबाकू से लाखों लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लोगों को तंबाकू के प्रति सचेत करने के लिए पूरी दुनिया में आज कई अभियान भी चलाये जा रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं जीवन के लिए खतरनाक और जानलेवा तंबाकू पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
हाल ही में अमेरिका में हुए एक शोध की माने तो तंबाकू की वजह से अमेरिकी औरतों को फेफड़ों के केंसर से ज्यादा जूझते हुए देखा गया है। जबकि थोड़े समय पहले तक यह बीमारी पुरूषों में अधिक देखी जाती रही है।
विज्ञापन
3 of 5
बता दें, यह रिसर्च अमेरिकन कैंसर सोसायटी और राष्ट्रीय कैंसर संस्थान द्वारा की गई थी। जिसे न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया। तंबाकू में कैंसर पैदा करने वाले तत्व निकोटीन , नाइट्रोसामाइंस, बंजोपाइरींस, आर्सेनिक और क्रोमियम अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिनमें निकोटिन, कैडियम और कार्बनमोनो ऑक्साइड स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
4 of 5
धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के लक्षण
-सांस लेन में दिक्कत होना ।
-भूख ना लगना।
-हमेशा थकान, नींद की कमी और तनाव महसूस होना ।
-गले संबंधी समस्याएं या फिर लंबे समय तक खांसी रहना या फिर खांसी में खून का निकलना।
धूम्रपान से बचने के उपाय
-धूम्रपान से बचने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले अपनी विल पॉवर मजबूत की जाए।
-इसके अलावा चिकित्सीय विधियों को अपानाया जा सकता है।
-नशामुक्त केंद्र पर जाकर इलाज कराया जा सकता है।
-ध्रूमपान छोड़ने के लिए च्यूइंगम, स्प्रे और इनहेलर जैसी चीजों का सेवन किया जा सकता है।
-समय रहते डॉक्टर्स की सलाह लेकर तुरंत इलाज शुरू करवाया जा सकता है।
-अपने आहार में सुधार लाकर भोजन में एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त फलों और सब्जियों को खूब खाना चाहिए। आंवला, आम और हल्दी के सेवन से मुंह संबंधी बीमारियों से छूटकारा पाया जा सकता है।
-रेशेदार यानी फाइबर युक्त आहार पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए।
-अपने आपको तनाव से दूर रख अधिक से अधिक व्यस्त रहना चाहिए।