फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर दर्द से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये छोटे-छोटे घरेलू उपाय

Mon, 28 Jan 2019 03:44 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सर दर्द होने पर ज्यादातर लोग दवा लेना ही इसका एकमात्र उपाय समझते है - फोटो : social media
सिर दर्द होने पर ज्यादातर लोग दवा लेना ही इसका एकमात्र उपाय समझते है। जबकि ऐसा नहीं है बल्कि सिर दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसका पता लगाए बिना हम सिर दर्द की दवा ले लेते हैं। आइए हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन कारणों से हमे सिर दर्द हो जाता है और इसे बिना दवा के भी खत्म किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस में काम करते वक्त हम लगातार एक ही जगह पर बैठें रहते हैं - फोटो : social media
ऑफिस में काम करते वक्त हम लगातार एक ही जगह पर बैठें रहते हैं जिस वजह से हमारी गर्दन नीचे की तरफ झुकी रहती है,  यह सिर दर्द का बहुत बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए लगातार एक ही पोजिशन में बैठकर काम नहीं करना चाहिए, काम के दौरान एक दो बार उठकर घूमना जरूरी होता है। ऐसा करने से आपको सिर दर्द और कमर दर्द दोनों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
सर दर्द की समस्या होती है तो आप परफ्यूम, खुशबू वाले साबून का भूलकर भी उपयोग ना करें - फोटो : social media
अगर आपको आए दिन सिर दर्द की समस्या होती है तो आप परफ्यूम, खुशबू वाले साबून का भूलकर भी उपयोग ना करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसकी तेज गंध आपके दिमाग से होते हुए आपके नाक तक जाती है, जो आपके सिर दर्द का कारण बन सकती है, इसलिए जितना हो सके आप इन सब चीजों से दूरी बनाएं रखें। 

4 of 5
सीड्स और नाट्स का खाना बेहतर साबित हो सकता है - फोटो : social media
सीड्स और नट्स  खाना सिरदर्द में राहत देगा। इसका लगातार सेवन करना आपके सिर दर्द को खत्म कर देगा। यह हमारे शरीर में मैग्नेशियम की कमी को दूर करता है। ज्यादातर लोगों  के शरीर में मैग्नेशियम की कमी के कारण सिर दर्द होता है। आप इसका सेवन शाम के वक्त जब हल्की भूख लगती है उस वक्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुछ देर तक आंखों को बंद करके रखें - फोटो : social media
अगर आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो हर 30 मिनट में उठकर कुछ देर तक वॉक कर लें। ऐसा करना आपके लिए सही साबित होगा इसके आलावा जब सिर दर्द करें तो एक ग्लास पानी पिएं और दो तीन मिनट तक आखें बंद करके गर्दन घुमाएं और कुछ देर तक आंखों को बंद करके रखें। इससे आपको आराम महसूस होगा। 



(नोटः यह लेख आपकी जागरूकता बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें