फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरसाइज से हो गए हैं दूर तो ना लें टेंशन, डायबिटीज और ब्लडप्रेशर कंट्रोल कर मोटापा घटाएगी ये स्पेशल चाय

Wed, 06 May 2020 11:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Garlic Tea - फोटो : पेक्सेल्स
सदियों से हमारे खान-पान में शामिल लहसुन आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में लहसुन का उपयोग सामान्य सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण में होता है। पिछले दिनों वियतनाम के वैज्ञानिकों ने शोध के आधार पर यह दावा किया कि लहसुन में मौजूद 99.4 फीसदी तैलीय तत्व कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। आयुर्वेद में तो इसे 'चमत्कारी दवा' भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि लहसुन की चाय मोटापा कम करने से लेकर शुगर कंट्रोल करने में कारगर होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
मोटापा
मोटापा
मोटापा कम करने में लहसुन की चाय बहुत कारगर होती है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है और अतिरिक्त फैट को धीरे-धीरे कम करने में मदद करती है। लहसुन की चाय एंटीबायोटिक दवाओं के मुकाबले फूड प्वाइजनिंग से लड़ने में ज्यादा कारगर होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर - फोटो : Pixabay
ब्लडप्रेशर कंट्रोल
अक्सर डॉक्टर लोगों को खाली पेट लहसुन खाने की सलाह देते हैं। ऐसा करना खून को पतला करने में कारगर होता है। खून पतला होने से शरीर मे ब्लड सर्कुलेशन सुचारू होता है। इससे शरीर का ब्लडप्रेशर सामान्य बना रहता है। लहसुन की चाय इसमें मदद करती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
डायबिटीज
लहसुन की चाय का रोजाना सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह डायबिटीज जैसी बीमारियों से दूर करती है। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है, जोकि शरीर में इंसुलिन बनाने में भी मदद करता है। लहसुन भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में भी कारगर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Special Tea - फोटो : Pixabay
लहसुन की चाय कैसे बनाएं 
  • सबसे पहले एक गिलास पानी उबालकर उसमें अदरक के कुछ टुकड़े और लहसुन को पीसकर डाल लें। 
  • अब इसे 15 मिनट तक ढककर पका लें और फिर पानी को थोड़ा ठंडा कर छान लें।
  • अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिला लें। 
  • आप चाहें तो इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। आपकी लहसुन की चाय तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें