फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में दावा: शुगर लेवल को 35 फीसदी तक आसानी से कर सकते हैं कम, बस कीजिए यह आसान सा उपाय

Thu, 10 Mar 2022 05:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock
डायबिटीज, मौजूदा समय की सबसे तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। रक्त में शुगर का स्तर बढ़ जाने के कारण डायबिटीज की समस्या होती है। लंबे समय तक जारी यह स्पाइक कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। डायबिटीज, किडनी, आंख, हृदय जैसे अंगों की सेहत को भी प्रभावित करती है, यही कारण है कि सभी लोगों को लगातार इस गंभीर बीमारी से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। इंसुलिन से लेकर दवाइयों तक और आहार से लेकर व्यायाम तक, ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते रहते हैं।

इस बीच एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कद्दू के बीज के सेवन को मधुमेह रोगियों के लिए काफी फायदेमंद बताया है। अध्ययनकर्ताओं का दावा है कि कद्दू के बीजों का सेवन करके ब्लड शुगर के स्तर को 35 फीसदी तक कम किया जा सकता है। यह कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी कारगर हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मधुमेह में कद्दू के बीज के फायदे - फोटो : Pixabay
डायबिटीज में फायदेमंद हैं कद्दू के बीज
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मधुमेह का जोखिम और प्रबंधन बहुत हद तक आपके आहार पर निर्भर करता है। रक्त शर्करा के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रोटीन और फाइबर से युक्त आहार का सेवन अधिक जबकि कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए। कद्दू के बीज का सेवन करना इसमें आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। वैसे तो इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है पर अध्ययनों में इसके डायबिटीज में अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बड़े काम के हैं कद्दू के बीज - फोटो : istock
अध्ययन में क्या पता चला?
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि कद्दू के बीज या अर्क का सेवन करने वाले रोगियों को रक्त शर्करा के स्तर को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में सफलता मिली। कद्दू के बीज एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं, जो भोजन के बाद रक्त शर्करा के प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने में काफी मददगार हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन बीजों का लगातार सेवन करते रहने से रक्त शर्करा को 35 प्रतिशत तक कम करने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
मधुमेह को नियंत्रित कर सकते हैं कद्दू के बीज - फोटो : iStock
पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं कद्दू के बीज
मायोक्लीनिक की रिपोर्ट से पता चलता है कि कद्दू के बीज मैग्नीशियम के अलावा फाइबर का भी अच्छा स्रोत माने जाते हैं, जो शरीर में रक्त शर्करा के अवशोषण को धीमा कर देता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ई और कैरोटेनॉयड्स, सूजन को कम करने और प्रोटीन तथा स्वस्थ वसा शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक हैं। ये सभी पोषक तत्व कद्दू के बीज को काफी फायदेमंद बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
णधुमेह रोगियों को करना चाहिए स्वस्थ आहार का सेवन - फोटो : iStock
क्या कहते हैं शोधकर्ता
शोधकर्ताओं ने पाया कि कद्दू के बीजों में एंटीऑक्सिडेंट के साथ मैग्नीशियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। शोध इस बात की पुष्टि करता है कि मैग्नीशियम से भरपूर आहार से मधुमेह के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि आहार में कद्दू के बीज को शामिल करने के साथ-साथ अनाज, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को भी शामिल करके मधुमेह को आसानी से प्रंबंधित करने और इसके दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें