फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं कद्दू के बीज, जानिए फायदे

Sun, 24 Jan 2021 06:45 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
कद्दू के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। स्वास्थ्य के लिए कद्दू के बीजों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। कद्दू के बीजों का सेवन कर आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कद्दू के बीजों के फायदे बताएंगे। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना कद्दू के बीजों का सेवन करें। अगली स्लाइड्स में जानिए कद्दू के बीजों का सेवन करने के फायदे...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है
  • कद्दू के बीजों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट में कद्दू के बीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। कद्दू के बीजों में कई मिनरल्स जैसे कि मैंगनीज, कॉपर, जिंक और फॉस्फोरस पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल के लिए फायदेमंद
  • दिल के मरीजों को रोजाना कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए। कद्दू के बीजों का सेवन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  • बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करें। कद्दू के बीजों में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
  • कद्दू के बीजों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कदूद के बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें