फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Psychosomatic: मानसिक स्वास्थ्य विकारों के शारीरिक लक्षणों की समस्या, सिर-पेट दर्द के लक्षणों से न हों कंफ्यूज

Tue, 30 May 2023 07:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिरदर्द की समस्या और लक्षण - फोटो : getty images
क्या आप जानते हैं कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक दूसरे से लिंक होते हैं? यानी कि अगर आपको मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कोई विकार है तो इसके कारण शारीरिक लक्षण भी हो सकते हैं। इस तरह की स्थिति को साइकोसोमेटिक कहा जाता है। साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर, वह मनोवैज्ञानिक स्थितियां होती हैं जिसमें शारीरिक लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर मामलों में साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर का निदान ही नहीं हो पाता है, इनके लक्षणों को अक्सर शारीरिक समस्या मान लिया जाता है। 

साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर काफी आम हैं, लगभग 5 से 7 फीसदी लोगों में ये हो सकता है। कुछ शोध बताते हैं कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में लगभग 10 गुना इन विकारों का जोखिम हो सकता है। यह विकार किसी भी उम्र या व्यक्ति को हो सकते हैं।

आइए साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर वाली ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में जानते हैं जिनको अब तक ज्यादातर लोग शारीरिक समस्या मानते आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांस लेने में तकलीफ वाले लक्षण - फोटो : iStock
शरीर पर कैसे होता है इसका असर?

साइकोसोमेटिक विकार, शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं। यदि इस तरह के लक्षण लंबे समय से बने हैं और सामान्य उपचार से लाभ नहीं मिल रहा है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले ले।
  • थकान-अनिद्रा
  • मांसपेशियों में दर्द या पीठ दर्द।
  • उच्च रक्तचाप की समस्या।
  • सांस लेने में तकलीफ (डिस्पनिया, या सांस की तकलीफ)।
  • अपच, अक्सर पेट खराब रहना।
  • सिरदर्द और माइग्रेन।
  • नपुंसकता की समस्या
  • पेट के अल्सर (पेप्टिक अल्सर डिजीज)।
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर बढ़ने की दिक्कत - फोटो : iStock
बनी रह सकती है ब्लड प्रेशर की दिक्कत

मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के कारण आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। तनाव में होने पर शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन हो सकता है। ऐसे में इन हार्मोन्स के कारण हृदय तेजी से धड़कता है और रक्त वाहिकाएं संकरी हो जाती हैं। ये स्थितियां ब्लड प्रेशर बढ़ा देती हैं। हालांकि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि तनाव की समस्या, लंबे समय तक उच्च रक्तचाप का कारण बनती है हालांकि स्ट्रेस-एंग्जाइटी में ब्लड प्रेशर बढ़ना सामान्य है।

4 of 5
माइग्रेन के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
माइग्रेन हो सकता है मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का लक्षण

यदि आपको अक्सर माइग्रेन की समस्या रहती है, तो इसे साइकोसोमेटिक विकारों का संकेत माना जा सकता है। शोधकर्ता बताते हैं कि डिप्रेशन के शिकार वाले लोगों में माइग्रेन होने की आशंका तीन गुना, वहीं जिन लोगों को माइग्रेन है उनके अवसादग्रस्त होने का खतरा पांच गुना अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन विकारों की समस्या - फोटो : Pixabay
पाचन में गड़बड़ी के लक्षण

जब हम तनावग्रस्त होते हैं, तो शरीर में हार्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर का रिलीज बढ़ सकता है। यह आंत के कार्यों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है, जिसके कारण आपको पाचन स्वास्थ्य में गड़बड़ी से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा अध्ययनों में पाया गया है कि तनाव की स्थिति हमारे आंत में गुड बैक्टीरिया के संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें