हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए प्रून्स के फायदे
- फोटो : iStock
प्रून्स का सेन कई तरीके से लाभदायक
साल 2014 के एक अध्ययन के अनुसार, एक कप प्रून्स 400 कैलोरी के बराबर होता है। हड्डियों और पेट की चर्बी के लिए अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए शोधकर्ता, ताजे फल और सब्जियों के साथ इसके सेवन की सलाह देते हैं। प्रून्स में पोटेशियम और विटामिन्स भी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, इसके अलावा इसे आयरन का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में हड्डियों और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने के साथ कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी इसके सेवन के लाभ हो सकते हैं।