प्रोटीन हमारी सेहत के लिए सबसे अहम पोषक तत्वों में से एक है। यह न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि हड्डियों, त्वचा, बाल और शरीर की हर कोशिका के विकास व मरम्मत में भी मदद करता है। अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिले तो थकान, कमजोरी, बाल झड़ना और इम्युनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। सभी उम्र के लोगों के लिए आहार के माध्यम से प्रोटीन प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर व्यक्ति को अपनी उम्र, वजन और सक्रियता के हिसाब से रोजाना पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है। सामान्य तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रति किलोग्राम बॉडी वेट के अनुसार 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। यानी अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको लगभग 50 से 60 ग्राम प्रोटीन रोजाना चाहिए। वहीं, जिम करने वाले, खिलाड़ियों और गर्भवती महिलाओं को और अधिक मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता हो सकती है।
क्या आपके आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन है?