फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Treatment: आ गई कैंसर की दवा? वैज्ञानिकों ने माना- इससे कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करने में मिल सकेगी मदद

Fri, 04 Aug 2023 03:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैंसर के इलाज के लिए दवा - फोटो : istock
कैंसर दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, हर साल लाखों लोगों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर मामलों में कैंसर के गंभीर रूप लेने का प्रमुख कारण इसका समय पर निदान न हो पाना माना जाता है। कैंसर का उपचार अब भी काफी कठिन है, हालांकि इस दिशा में लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं जिससे रोगियों की जान बचाई जा सके।

विशेषज्ञों ने अध्ययन में कैंसर के लिए एक दवा के बारे में बताया है जिसकी मदद से स्वस्थ कोशिकाओं को कोई नुकसान पहुंचाए बिना कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करते हुए उन्हें नष्ट करने में मदद मिल सकती है।

शोधकर्ताओं की टीम का कहना है कि इस दवा के बेहतर परिणाम हो सकते हैं, जानवरों और प्रयोगशाला प्रयोगों में पाया गया है कि यह दवा कैंसर के उपचार में काफी प्रभावी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल परीक्षणों में इसके कोई दुष्प्रभाव  नहीं देखे गए हैं। यह कैंसर कोशिकाओं के  बढ़ने को चक्र को भी रोक सकती है जिसका मतलब है कि कैंसर से बचाव में इस दवा के बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैंसर के लिए दवा की खोज - फोटो : Pixabay
कैंसर कोशिकओं को नष्ट करने वाली दवा

सेल केमिकल बायोलॉजी जर्नल में अध्ययन के प्रकाशित निष्कर्ष के मुताबिक कैंसर कोशिकाओं  को नष्ट करके इसको बढ़ने देने से रोकने के अलावा इस दवा के प्रयोगात्मक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह दवा कैंसर उपचारों की प्रभावशीलता को बढ़ाने में मदद कर सकती है। अभी इस दवा का परीक्षण सिर्फ चूहों और कुत्तों पर ही किया गया है, इसके इंसानों पर शोध बाकी हैं।

फिलहाल शोधकर्ताओं ने पाया है कि यह दवा  स्तन कैंसर, छोटे सेल वाले फेफड़ों के कैंसर और न्यूरोब्लास्टोमा नामक तंत्रिका कोशिकाओं में शुरू होने वाले कैंसर सहित करीब 70 प्रकार के कैंसर को जोखिमों को कम करने में लाभकारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करने वाली दवा - फोटो : iStock
पशुओं पर किए गए अध्ययन में दिखे बेहतर परिणाम

कैलिफ़ोर्निया कैंसर सेंटर सिटी ऑफ होप में प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक कहते हैं, हमने अध्ययन में पाया है कि पशुओं पर किए गए अध्ययन के परिणाम काफी आशाजनक हैं। हालांकि कैंसर के इलाज के लिए इसकी प्रभावकारिता को निर्धारित करने के लिए भविष्य में और अधिक नैदानिक अध्ययन आवश्यक है। 

4 of 5
कैंसर के लिए उपचार - फोटो : istock
इंसानों पर किए जा रहे हैं शोध

अध्ययनकर्ताओं की टीम ने बताया कि इंसानों पर इसके शोध किए जा रहे हैं, जिसमें दवा की खुराक और इसके दुष्प्रभावों की जांच की जाएगी, इसके दो साल तक परीक्षण चलने की उम्मीद है। 

दवा की पहली गोली (AOH1996) अक्टूबर 2022 में परीक्षण के दौरान एक मरीज को दी गई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर की इस दवा की प्रभाविकता को समझने के लिए आगे परीक्षण किए जा रहे हैं, हमें आशा है कि पशुओं की तरह की इंसानों में भी इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओरल कीमोथेरेपी की दवा - फोटो : iStock
कैंसर का उपचार हो सकेगा आसान

गौरतलब है कि कैंसर के उपचार और कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए पारंपरिक रूप से दी जाने वाली कीमोथेरेपी की प्रक्रिया काफी कठिन होती है। इस दवा की मदद से कैंसर का इलाज करना आसान हो सकता है। वैज्ञानिकों की टीम को उम्मीद है कि यह दवा प्रभावी तौर रूप से कैंसर के विकास को रोकने और इसके उपचार में विशेष लाभकारी हो सकती है।




---------------
स्रोत और संदर्भ
Small molecule targeting of transcription-replication conflict for selective chemotherapy

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें