स्टैंडिंग डेस्क जॉब
- फोटो : Freepik.com
स्टैंडिंग डेस्क से क्या होगा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खड़े होकर काम करने वाली डेस्क, लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम करने में मददगार हो सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आप लगातार बैठे रहने का समय कम कर सकते हैं।
अगर आप रोज आठ घंटे कंप्यूटर पर काम करते हैं तो इतने समय तक कुर्सी पर बैठे रहने के बजाय काम के कुछ हिस्से खड़े होकर करने लगें, तो लंबे समय तक लगातार बैठने की आदत छूट सकती है।
इसी को लेकर एक अध्ययन में पाया गया कि स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल करने वाले ऑफिस कर्मचारियों में समय के साथ दिल की बीमारी, डायबिटीज या मोटापे का खतरा पहले से काफी कम हो गया।
बहुत देर खड़े रहना भी ठीक नहीं
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लगातार बैठ कर काम करने के बजाय स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल करने से पीठ दर्द कम होता है, खाने के बाद ब्लड शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ता और दिन भर एक ही जगह बैठकर काम करने का समय भी कम होता है। कुछ समय बैठकर और कुछ समय खड़े होकर काम करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे आप लंबे समय तक काम करते हुए भी एक्टिव और आरामदायक महसूस करते हैं।
- पोजिशन बदलने से दिन भर कुर्सी पर बैठे रहने के कारण होने वाले पीठ के निचले हिस्से और गर्दन में दर्द से राहत मिलती है।
- लंच के बाद बैठने के बजाय खड़े रहकर काम करने से शरीर शुगर को अच्छे से प्रोसेस कर पाता है और ब्लड शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ता।
- उठने-बैठने और शरीर के हिलने-डुलने से थकान दूर होती है और दिमाग अलर्ट रहता है।