फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉनवेज शौकीनों के लिए बुरी खबर: ऐसा मीट खाते हैं तो आज ही छोड़ दें, वरना हो जाएंगे मानसिक रोग के शिकार

Tue, 23 Mar 2021 07:13 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चिकन मीट - फोटो : Pixabay

नॉनवेज खाने के शौकीनों के लिए एक बुरी खबर है। अब आपको मीट खाने से पहले कई बार सोचना पड़ सकता है। असल में एक अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया है कि प्रोसेस्ड मीट का सेवन करना आपको मानसिक रोगों का शिकार बना सकता है। विशेषज्ञों ने पाया है कि जो लोग प्रोसेस्ड मीट ज्यादा खाते हैं उन्हें डेमेंशिया रोग होने का खतरा रहता है। यह ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति के सोचने की क्षमता कम हो जाती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये प्रोसेस्ड मीट क्या है? तो जान लीजिए प्रोसेस्ड वह मांस है जिसे ज़्यादा समय तक ताज़ा रखने के लिए रसायनों के साथ मिलाकर रखा जाता है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
मीट - फोटो : Pixabay

मीट के सेवन के प्रभावों को जानने के लिए किए जा रहे अध्ययन में डॉक्टरों ने पाया कि रोजाना थोड़ी मात्रा में भी प्रोसेस्ड मांस खाने से डेमेंशिया का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ जाता है। करीब 5 लाख लोगों पर किए गए इस अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि यह मांस मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक  है। इस अध्ययन को 'अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशियन' में प्रकाशित किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के न्यूट्रीशनल एपिडेमियोलॉजी ग्रुप के वैज्ञानिकों ने 5 लाख लोगों के डेटा का इस्तेमाल किया, जिसमें उन्होंने पाया कि 25 ग्राम प्रोसेस्ड मीट का सेवन भी सेहत के लिए काफी नुकसानकारक है।

विज्ञापन

3 of 4
रेड मीट - फोटो : pixabay

नॉनवेज शौकीनों के लिए यहां थोड़ी राहत
हालांकि नॉनवेज शौकीनों के लिए अध्ययन में थोड़ी राहत देने वाली बात भी सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य रूप से यदि आप मांस का सेवन करते हैं तो इसके कई फायदे भी हैं। एक दिन में 50 ग्राम सामान्य मांस का सेवन करने वाले लोगों में डिमेंशिया विकसित होने की संभावना 19 प्रतिशत कम होती है।

विज्ञापन

4 of 4
मीट का दुकान - फोटो : Pixabay

प्रोसेस्ड मीट के और क्या नुकसान हैं?
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में इस प्रकार के मांस के सेवन से कई प्रकार के कैंसर का भी खतरा होता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रोसेस्ड मीट के सेवन से कोलोरेक्टल (गुदा) कैंसर होने का ख़तरा है। संगठन ने इसके सेवन को सिगरेट की तरह ही खतरनाक बताया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें