मीट
- फोटो : Pixabay
मीट के सेवन के प्रभावों को जानने के लिए किए जा रहे अध्ययन में डॉक्टरों ने पाया कि रोजाना थोड़ी मात्रा में भी प्रोसेस्ड मांस खाने से डेमेंशिया का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ जाता है। करीब 5 लाख लोगों पर किए गए इस अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि यह मांस मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है। इस अध्ययन को 'अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशियन' में प्रकाशित किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के न्यूट्रीशनल एपिडेमियोलॉजी ग्रुप के वैज्ञानिकों ने 5 लाख लोगों के डेटा का इस्तेमाल किया, जिसमें उन्होंने पाया कि 25 ग्राम प्रोसेस्ड मीट का सेवन भी सेहत के लिए काफी नुकसानकारक है।