फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Health: 20 की उम्र से बना लें ये आदतें तो किडनी की बीमारियां रहेंगी दूर, इन तीन बातों का रखें खास ध्यान

Tue, 10 Dec 2024 05:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखना आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि कम उम्र से ही किन आदतों का पालन करके किडनी से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
किडनी की समस्या - फोटो : Freepik.com
लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी के कारण दुनियाभर में कई प्रकार की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। डायबिटीज और हार्ट की समस्या के बाद शरीर के जिन अंगों को सबसे ज्यादा प्रभावित पाया जा रहा है, उनमें किडनी और लिवर की बीमारियां सबसे ज्यादा हैं। डायबिटीज और उच्च रक्तचाप को क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) का सबसे आम कारण माना जाता है। जिस तरह से कम उम्र के लोग भी  डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहे हैं उसने 30 से पहले की आयु में किडनी की बीमारियों के विकसित होने का खतरा भी काफी बढ़ा दिया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी की बीमारियों के कारण स्वास्थ्य क्षेत्र पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता जा रहा है, इसलिए 20 की उम्र से ही कुछ आदतें बना लेना सभी के लिए जरूरी है। सक्रिय जीवनशैली और पौष्टिक आहार के सेवन से किडनी की समस्याओं को रोकने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी रोगों का खतरा - फोटो : Adobe stock
बहुत महत्वपूर्ण है किडनी की सेहत

हमारी किडनी मुट्ठी के आकार का अंग हैं जो पसलियों के नीचे और रीढ़ की हड्डी के दोनों तरफ स्थित होती हैं। किडनी हमारे रक्त से अपशिष्ट उत्पादों, अतिरिक्त पानी और अन्य अशुद्धियों को छानती है, जिससे रक्त साफ रहता है। ये अपशिष्ट उत्पाद आपके मूत्राशय में जमा हो जाते हैं और बाद में मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा, किडनी हमारे शरीर में पीएच, सोडियम और पोटेशियम के स्तर को नियंत्रित करने का भी काम करती है।

यही कारण है कि किडनी को स्वस्थ्य को बनाए रखना आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि कम उम्र से ही किन आदतों का पालन करके किडनी से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
रक्तचाप को रखें कंट्रोल - फोटो : Freepik.com
ब्लड प्रेशर और शुगर को करें कंट्रोल

ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों का बढ़ना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इससे किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। जब आपके शरीर की कोशिकाएं रक्त में मौजूद ग्लूकोज (शर्करा) का उपयोग नहीं कर पाती हैं, तो किडनी को रक्त छानने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इसी तरह से हाई ब्लड प्रेशर भी किडनी की क्षति का कारण बन सकता है। किडनी को स्वस्थ और रोग मुक्त रखने के लिए कम उम्र से ही ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है।

4 of 5
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
संतुलित आहार का करें सेवन

संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन किडनी और शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सोडियम, प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजें  किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। हरी सब्जियां-फल, साबुत अनाज का सेवन करें। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना। पानी पीते रहने से किडनी स्वस्थ रहती है। ताजी चीजों को आहार में अधिक शामिल करें जिसमें स्वाभाविक रूप से सोडियम कम हो- जैसे कि फूलगोभी, ब्लूबेरी, मछली, साबुत अनाज।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूम्रपान से बनाएं दूरी - फोटो : freepik.com
धूम्रपान से बनाएं दूरी

धूम्रपान आपके शरीर की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इससे आपके पूरे शरीर और किडनी में रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि धूम्रपान करने से आपमें किडनी कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि आप धूम्रपान करते हैं और धूम्रपान करना बंद कर देते हैं, तो आपका जोखिम कम हो सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें