फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभास यूं ही नहीं बने 'बाहुबली', 6 घंटे वर्कआउट के साथ कुछ ऐसी थी उनकी डाइट

Tue, 23 Oct 2018 11:45 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prabhas
फिल्म बाहुबली में लीड रोल अदा करने वाले प्रभास को आज बच्चा-बच्चा उनके निभाए बाहुबली के किरदार से जानता है। इस फिल्म में उनका किरदार इतना दमदार था कि उसने लोगों के दिलों में एक छाप छोड़ दी। पर क्या आप जानते हैं पर्दे में दमदार एक्टिंग करने वाले प्रभास को दर्शकों से इतना प्यार यूं ही नहीं मिल गया। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आइए जानते हैं तकरीबन 6 घंटे जिम में बिताने वाले प्रभास का फिल्म बाहुबली के दौरान क्या था फिटनेस का राज।
 
विज्ञापन

2 of 5
prabhas
बाहुबली के पहले भाग में काम करने के लिए प्रभास ने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था। जबकि फिल्म के दूसरे भाग में काम करने के लिए उन्हें तकरीबन अपना 30 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। खबरों की मानें तो इस दौरान उनका कुल वजन लगभग 150 किलो हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
prabhas
बाहुबली का किरदार निभाने के लिए प्रभास दिन में करीब 6 घंटे जिम में बिताते थे। अपने दिन की शुरूआत वो काडियोवैस्कुलर एक्सरसाइज के साथ करते थे। जिसमें तैराकी, साइकिल चलाना, दौड़ना शामिल होता है। इसके अलावा वो वेटलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट शामिल था। 
 

4 of 5
प्रभास
वर्कआउट के अलावा प्रभास अपनी डाइट का भी बहुत ध्यान रखते थे। वो हर रोज 40 एग व्हाइट, आधा किलो चिकन, सलाद, फल और ब्राउन राइस का सेवन करते थे। इसके अलावा वो दिन भर में 6 बार स्नैक्स में बादाम, सब्जियां और मछली का सेवन करते थे। वो इस दौरान हर दो धंटे में कुछ न कुछ खाते रहते थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास
प्रभास ने इस दौरान मीठी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं किया। इतना ही नहीं सोने से पहले वो दूध या सूप का सेवन करते थे।     

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें