फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: आलू पेट की चर्बी कम करने में है फायदेमंद, डाइट में इस तरह करें शामिल

Sat, 11 Feb 2023 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन घटाने के लिए आलू का सेवन - फोटो : Istock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


वजन घटाने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए सही और पोषक आहार लेना होता है। इसके लिए एक मीन प्लान की जरूरत होती है, जिसमें आप वजन को घटाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किन खाद्य पदार्थों को खाने से पेट की चर्बी कम होती है। वजन कम करने के लिए आपको अलग से कोई खास आहार लेने की जरूरत नहीं होती। रोजाना आपके आहार में इस्तेमाल होने वाली एक खाद्य सामग्री तेजी से वजन कम करने में फायदेमंद होती है।  आलू वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। आलू में विटामिन, खनिज, फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आलू केवल पेट की चर्बी नहीं कम करता, साथ ही कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को दूर करने और पाचन में भी मदद करता है। वजन कम करने के लिए आलू इसलिए भी बढ़िया विकल्प है क्योंकि यह वसा रहित और कम कैलोरी का होता है। लेकिन वजन कम करने में आलू का सेवन कैसे किया जाए ये जानना जरूरी है। चलिए जानते हैं आलू के सेहतमंद फायदे और आलू के सेवन का तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
वजन घटाने के लिए आलू का सेवन - फोटो : Istock
आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कहते हैं कि सेहत के लिए सफेद नुकसानदायक होता है। जैसे -चीनी, चावल और नमक, लेकिन आलू सफेद हो या मीठा हो, वजन घटाने में मददगार है। आलू में केले से भी ज्यादा पोटेशियम होता है। आलू में वसा और कम कैलोरी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
वजन घटाने के लिए आलू का सेवन - फोटो : pixa
आलू खाने के फायदे

 मात्र सादे उबले आलू के सेवन से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

मोटे लोगों को 'अपच' की समस्या हो सकती है, भोजन पचाने में आलू फायदेमंद है।

आलू कैंसर की बीमारी के खतरे को दूर रखता है।

 आलू में ऐसे यौगिक होते हैं जो भूख को नियंत्रित, इंसुलिन, सूजन और नींद को प्रभावित करते हैं।

4 of 5
वजन घटाने के लिए आलू का सेवन - फोटो : iStock
आलू के सेवन का तरीका

-आहार एवं पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, रोजाना भरपूर मात्रा में आलू खाए। लेकिन आलू के सेवन के दौरान किसी अन्य आहार को अपने भोजन में न शामिल करें।

-आलू को कई तरीके से खाया जा सकता है। उबले आलू के सेवन के अलावा आप आलू को बैक या स्टीम करते खा सकते हैं। लेकिन इस तरह के आलू को खाने से पहले 24 घंटे के लिए उसे फ्रिज में रख दें।

-आप चाहें तो आलू में बहुत कम मात्रा में सी साल्ट या सेंधा नमक मिला सकते हैं। लेकिन अधिक नमक का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन घटाने के लिए आलू का सेवन - फोटो : Istock
-आलू की डाइट के दौरान आप बिना दूध या चीनी की ब्लैक टी, हर्बल टी, ब्लैक कॉफी और पानी पी सकते हैं।

-इस डाइट को करते समय भारी व्यायाम न करके हल्के व्यायाम करने चाहिए।

------------------

नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें