प्रसव के बाद महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। क्योंकि गर्भावस्था का समय बीतने के बाद महिलाएं बहुत ही कमजोर हो जाती है। लेकिन ज्यादातर, बच्चे के जन्म के बाद सबका ध्यान नवजात की ही सेहत पर रहता है और मां की देखभाल में कमी हो जाती है। बच्चे के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि मां का भी अच्छे से ख्याल रखा जाए। आइए जानें वो खास पेय पदार्थ जो नवप्रसूता को जरूर देने चाहिए।