अनार के जूस के फायदे
- फोटो : istock
अनार का जूस वजन कम करने के लिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अनार का जूस कई प्रकार के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म और पाचन को ठीक रखने में मदद करते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। चूंकि इसमें कैलोरी की भी मात्रा अधिक नहीं होती है ऐसे में इसके सेवन से न सिर्फ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं साथ ही वजन बढ़ने का जोखिम भी कम होता है।