फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: पाचन से लेकर खून की कमी दूर करने तक, रोजाना बस एक अनार का सेवन कई बीमारियों से रख सकता है सुरक्षित

Fri, 03 Jun 2022 11:25 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनार से सेहत को होने वाले लाभ - फोटो : istock
अनार का सेवन वर्षों से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। लाल रंग के दानों वाला यह फल अपने आप में कई तरह के विटामिन्स, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स को समाहित किए होता है। अनार में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है जबकि यह फाइबर, विटामिन्स और आयरन से भरपूर फल है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अनार को सेहत के लिए विशेष फायदेमंद बनाती है।

पाचन से लेकर खून की कमी को दूर करने तक में रोजाना अनार का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।

शोध से पता चलता है कि अनार के दानों में एंटीऑक्सिडेंट यौगिक मौजूद होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। शरीर से इंफ्लामेशन को कम करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए रोजाना अनार का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। आइए रोजाना अनार खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
गंभीर हृदय रोगों से मिलती है सुरक्षा

अध्ययन से पता चलता है कि पॉलीफेनोलिक यौगिकों से भरपूर फलों का सेवन करना हृदय की सेहत को लाभ पहुंचाता है। अनार में इसकी मात्रा अधिक पाई जाती है। टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों में पाया गया है कि अनार का अर्क धमनियों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में सहायक है, जिससे रक्तचाप बढ़ने नहीं पाता है। यह दिल का दौरा और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक है। 
विज्ञापन

3 of 5
रोजाना कीजिए अनार का सेवन - फोटो : Pixabay
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने वाला फल

अनार का सेवन करने वाले लोगों में मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का जोखिम कम होता है। अनार में एलेगिटैनिन्स नामक यौगिक होते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं और शरीर में सूजन को कम करते हैं। इसका सेवन मस्तिष्क के सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी आपके लिए फायदेमंद है।

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि एलेगिटैनिन मस्तिष्क की कोशिकाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग के जोखिम को कम कर सकता है। 

4 of 5
पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है अनार - फोटो : pixabay
पाचन के लिए फायदेमंद

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी अनार का रोजाना सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीकैंसर प्रभाव होते हैं जिन्हें आंत को स्वस्थ बनाए रखने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। इसके बीज में फाइबर की भी मात्रा पाई जाती है जिसे चबाकर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है साथ ही कब्ज और मल त्याग की समस्या में भी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाला फल - फोटो : getty images
खून बढ़ाने में सहायक

शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए अनार का सेवन करना विशेष लाभकारी माना जाता है। अनार कैल्शियम और आयरन दोनों का समृद्ध स्रोत हैं। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। नियमित रूप से अनार का सेवन करने वालों में एनीमिया की समस्या का जोखिम कम होता है। एनीमिया की समस्या कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा देती है।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Why Pomegranates Are Such a Healthy Fruit

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें