फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के समय में करें इस फल का सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई अन्य बीमारियों में भी है कारगर

Tue, 20 Apr 2021 05:39 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनानास के फायदे - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना के इस विकट समय में खुद को संक्रमण से बचाकर रखना लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। संक्रमण से आप तब बच सकते हैं जब आपकी इम्यूनिटी बेहतर हो। आहार विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना के ऐसे विपरीत समय में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में क्यों न अपने दैनिक जीवन में उन फलों और सब्जियों को शामिल करें जो न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हों, साथ ही आपको कई अन्य रोगों से भी सुरक्षित कर सकती हों। विशेषज्ञों की मानें तो इन दिनों अनानास का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पोषकता से भरपूर है यह फल - फोटो : pixabay
पोषक तत्वों से भरपूर
पर्ड्यू यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर न्यू क्रॉप्स एंड प्लांट प्रोडक्ट्स के अनुसार अनानास कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। अनानास में विटामिन सी, जिंक और मैंगनीज की उच्च मात्रा पाई जाती है। कम कैलोरी वाले इस फल में डाइट्री फाइबर और ब्रोमेलैन (एक प्रकार का एंजाइम जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है) की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
अनानास के जूस का करें सेवन - फोटो : social media
कोरोना के समय में बेहद उपयोगी 
कोरोना के समय में लोगों को खाने में विटामिन सी और जिंक की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। अनानास से रोजाना के लिए जरूरी विटामिन सी की 131 फीसदी मात्रा प्राप्त की जा सकती है। अनानास में विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज होते हैं जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ किसी भी तरह के इंफ्लामेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अनानास का सेवन वायरल और बैक्टीरियल दोनों संक्रमणों का खतरा भी कम कर सकता है।

4 of 6
कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है - फोटो : iStock
कैंसर से बचाता है
कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि अनानास में मौजूद यौगिक कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं। लैब परीक्षण से पता चलता है कि ब्रोमेलैन, स्तन कैंसर कोशिकाओं के विकास को प्रभावित करके इनको नष्ट करने में सहायक है। इसके अलावा अनानास का सेवन करने से  त्वचा, पित्त नली, गैस्ट्रिक प्रणाली और बृहदान्त्र में कैंसर की आशंका भी कम रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
आर्थराइटिस की समस्या - फोटो : Pixabay
गठिया रोगियों के लिए लाभदायक
अनानास का सेवन गठिया रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन को एंटी इंफ्लामेटरी माना जाता है जो गठिया में सूजन और दर्द से राहत दे सकता है। 1960 के दशक में किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि ब्रोमेलैन का उपयोग गठिया के लक्षणों को कम करने में बेदह फायदेमंद हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनानास के सेवन से मजबूत होती हैं हड्डियां - फोटो : pixels
हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद
अनानास को कैल्शियम और मैंगनीज सहित कई पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है। ये पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकते हैं।  हालांकि मैंगनीज का सेवन करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है क्योंकि इसका बहुत अधिक सेवन संज्ञानात्मक विकारों के जोखिम को बढ़ा सकता है। आपके लिए दिन में एक कप अनानास का जूस पर्याप्त हो सकता है। 

----------------------------------------------

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें