फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे लोगों को मिल सकते हैं फाइजर वैक्सीन के दोनों टीके, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Sat, 02 Jan 2021 05:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनिया के कई देशों में कोरोना वैक्सीन देने का काम तेजी से चल रहा है, तो कई देश अभी इसको लेकर कई तरह की तैयारियों में जुटे हैं। ये देश योजना बना रहे हैं कि पहले किस को और किस आधार पर कोरोना का टीका दिया जाएगा, इसकी पूरी प्रक्रिया कैसे संभव होगी जैसी चीजों पर काम चल रहा है। इन सबके बीच फाइजर कंपनी और उसके साझेदार बायोएनटेक ने वॉलंटियर्स यानी स्वयंसेवकों को कोरोना का टीका देने की योजना बनाई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, फाइजर और उसके साझेदार बायोएनटेक ने उन वॉलंटियर्स को ये वैक्सीन देने की योजना बनाई है, जिन्होंने इसके कोरोना वैक्सीन परीक्षण में प्लेसबो प्राप्त किया था और इन सभी के पास 01 मार्च 2021 तक वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त करने का विकल्प है। परीक्षण का वैक्सीन संक्रमण विकल्प 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी प्रतिभागियों को ये पता लगाने की अनुमति देता है कि क्या उन्हें प्लेसबो दिया गया था।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन प्रतिभागियों में से जिन्हें प्लेसबो प्राप्त हुआ है, उनके पास अध्ययन में रहने के दौरान जांच योग्य टीका प्राप्त करने का विकल्प है। कंपनियों ने इन सभी से उनकी वेबसाइट https://www.covidvaccinestudy.com/participants पर जाकर परीक्षण के लिए खुद का आवेदन करने के लिए कहा है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं, अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन और इसके बाहर के सलाहकारों के एक पैनल ने फाइजर की 'अनब्लैंडिंग' योजना पर चिंता व्यक्त की है। इसके पीछे का कारण देते हुए उन्होंने कहा कि टीके की पूर्ण एफडीए स्वीकृति के लिए आवश्यक सुरक्षा और प्रभावशीलता का डेटा एकत्र करना जारी रखना कठिन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर इस बात को कहा कि परीक्षण के दौरान जिन प्रतिभागियों को प्लेसबो प्राप्त हुआ, उनके पास अध्ययन के भीतर आरक्षित वैक्सीन की दो खुराकें लेने का मौका होगा। कंपनियों ने कहा, "अध्ययन करने वाले डॉक्टर प्रतिभागियों के लिए वैक्सीन ट्रांजिशन ऑप्शन को प्राथमिकता वाले तरीके से पेश करने के लिए अमेरिकी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और उनके स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के नवीनतम मार्गदर्शन का पालन करेंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें