Severe Stomach Pain Causes: पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो चार होते हैं। सामान्य तौर पर खराब पाचन या पेट में गैस बनने की वजह से पेट दर्द होता है। गैस की वजह से तो कई बार पेट में अधिक दर्द में महसूस होता है। मगर जरूरी नहीं है कि हर पेट में असहनीय दर्द होना पाचन या गैस संबंधी समस्या हो। कई बार यह शरीर के आंतरिक अंगों में पनप रही कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है, जिनके लिए तुरंत चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता होती है।
पेट हमारे शरीर का एक केंद्रीय बिंदु है जहां पाचन तंत्र के कई प्रमुख अंग जैसे लिवर, किडनी, पित्ताशय, अग्न्याशय और आंतें स्थित होते हैं। जब इनमें से किसी भी अंग में संक्रमण, सूजन, या रुकावट आती है, तो दर्द महसूस होता है। इन बीमारियों को नजरअंदाज करना कई बार जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि पेट में दर्द होना किन-किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, और साथ ही उन बीमारियों के अन्य लक्षण भी जानेंगे जिससे आप बीमारी की पहचान कर सकते हैं।