Overeating Remedies: शादियों के पार्टी का समय चल रहा है, ऐसे में अक्सर लोग स्वादिष्ट भोजन देखकर खुद को रोक नहीं पाते हैं और भूख से अधिक खा लेते हैं। अपनी भूख से अधिक खाने के इसी प्रक्रिया को ओवरइटिंग कहते हैं। अत्यधिक मसालेदार, तैलीय और मीठा खाना एक साथ खाने से हमारा पाचन तंत्र पर खराब असर पड़ता है। इसका परिणाम होता है पेट फूलना, अपच, एसिडिटी, बदहजमी और कब्ज।
यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब हम खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं। अधिक खाने से पेट में गैस और एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे असहजता महसूस होती है। अगर आपके पाचन का हाल भी कुछ ऐसा ही है तो घबराएं नहीं। कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप अपने पाचन तंत्र को वापस ठीक कर सकते हैं। ये उपाय न केवल आपके पेट को शांत स्वस्थ रखेंगे, बल्कि आपके शरीर से जमा हुए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करेंगे।