फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कोरोना से ठीक होने वाले इन पांच तरह के खाने से बचें, सेहत पर पड़ सकता है भारी

Mon, 07 Jun 2021 08:21 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक साबित हुई है, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हालांकि अब संक्रमण के मामले थोड़े कम आ रहे हैं, लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है। कोरोना के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी दो हजार के ऊपर ही है। इस बीच लाखों मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं, लेकिन उनमें से कई पोस्ट कोविड सिंड्रोम से जूझ रहे हैं, तो कई लोगों को ब्लैक फंगस संक्रमण ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। कोरोना मरीजों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है। विशेषज्ञ कमजोर इम्यूनिटी, डायबिटीज और स्टेरॉयड को इसका मुख्य कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते इसकी पहचान कर ली गई तो इलाज के द्वारा मरीज की जान बचाई जा सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चाहे ब्लैक फंगस हो या कोरोना, अगर इनके कहर से बचना है तो लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, इसके अलावा अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कोरोना से ठीक होने वाले लोगों को किस तरह से खाने से बचने की जरूरत है... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ठंडी चीजें खाने से बचें 
  • अगर आप कोरोना से ठीक हुए हैं और ब्लैक फंगस का शिकार हो गए हैं, तो ठंडी चीजों का सेवन भूलकर भी न करें। न तो ठंडा पानी पीएं, न फल खाएं और न ही फ्रिज से निकाली गई कोई चीज खाएं, क्योंकि ये आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तला-भुना न खाएं 
  • वैसे तो सभी लोगों को तला-भुना खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कोरोना से ठीक हुए लोगों को तो इस मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ब्रेड पकौड़ा, समोसा, भजिया आदि खाने से बचना चाहिए। ये आपकी परेशानियों को घटाने के बजाय और भी बढ़ा सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फल खाने से पहले बरतें सावधानी 
  • फलों को तो वैसे सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है, लेकिन इन्हें खाने से पहले कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। कोई भी फल खाने से पहले उन्हें पहले गर्म पानी से अच्छे से धो लेना चाहिए, वरना यह ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ज्यादा देर तक रखा हुआ भोजन न करें 
  • कोरोना से ठीक हुए मरीजों को ताजा खाना ही खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन चूंकि कभी-कभी लोग काफी देर तक रखा हुआ खाना भी खा लेते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। याद रखें, न तो ज्यादा देर तक रखा हुआ भोजन करें और न ही अधपका भोजन। इसके अलावा एक चीज का और ध्यान रखें कि बाहर का खाना न खाएं। ये आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें