फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peanuts Health Benefits: सेहत के लिए फायदेमंद है मूंगफली, इस बीमारी के खतरे को करती है कम

Sat, 25 Feb 2023 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : pixabay
Peanuts Health Benefits: लोगों में हृदय रोग की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसके कारण तेजी से दिल की बीमारी से होने वाली मौतों के आंकड़ों में भी वृद्धि हुई है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक,स्वस्थ और पौष्टिक आहार हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने भी आहार को हृदय रोग कम करने में सहायक बताया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मूंगफली का रोजाना सेवन इस्केमिक स्ट्रोक या हृदय रोग के खतरे को कम करता है। मूंगफली दिल की बीमारी के खतरे से बचाव में कारगर है। जापान के लोगों पर एक अध्ययन में मिले परिणाम के आधार पर भी दावा किया गया कि जो लोग रोजाना मूंगफली खाते है, उनका हृदय, अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा स्वस्थ रहता है। इसके पहले अमेरिका में भी एक शोध में कहा गया कि मूंगफली का सेवन हृदय को मजबूत बनाता है। इस अध्ययन के निष्कर्ष को अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल  'स्ट्रोक' में प्रकाशित किया गया था। चलिए जानते हैं कि मूंगफली हृदय रोगियों के लिए कैसे है फायदेमंद।
विज्ञापन

2 of 5
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
मूंगफली से कम होता है इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा

जापान स्थित यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक सतोयो इकेहारा के बताया कि अध्ययन में पाया गया है कि मूंगफली के सेवन से इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। अध्ययन से मिले निष्कर्ष से पता चला है कि मूंगफली को अपने आहार में शामिल करके गंभीर समस्या की रोकथाम की जा सकती है। इस्केमिक स्ट्रोक, मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में रक्त के थक्के बन जाने के कारण होने वाली गंभीर और जानलेवा समस्या है।
विज्ञापन

3 of 5
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : needpix.com
फायदेमंद है मूंगफली का सेवन

जापान में 74 हजार से अधिक पुरुषों और महिलाओं पर यह अध्ययन किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों ने कई स्तर से मंगफूली के सेवन और हृदय रोगों के जोखिमों में कमी की जांच की। तमाम स्तर पर किए गए जांच में वैज्ञानिकों ने पाया कि रोजाना सिर्फ 4-5 मूंगफली खाने से इस्केमिक स्ट्रोक का जोखिम 20 फीसदी कम होता है। वहीं सामान्य स्ट्रोक का जोखिम 16 फीसदी तक कम हो सकता है। मूंगफली हृदय रोग के जोखिम को 13 फीसदी तक कम कर सकती है। 

4 of 5
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
कई पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली

मूंगफली स्वास्थ्य के लिए जरूरी तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, खनिज, विटामिन और डाइड्री फाइबर मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते है, साथ ही हाई-ब्लड प्रेशर और क्रोनिक इंफ्लामेशन के खतरे को कम कर सकते हैं। जिसकी स्वाभाविक तौर पर हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : iStock
बेहतर सेहत के लिए मूंगफली का सेवन कैसे करें

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने हृदय रोगों के खतरे से बचे रहने के लिए हर सप्ताह सभी लोगों को कम से कम पांच दिन 2 बड़े चम्मच तमाम तरह के नट्स के सेवन की सलाह दी है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की सलाह के मुताबिक मूंगफली के अलावा, अखरोट, काजू, पेकान, मैकाडामिया और हेज़लनट्स का सेवन भी हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायक है। 

------------
स्रोत और संदर्भ: 

Peanut Consumption and Risk of Stroke and Ischemic Heart Disease in Japanese Men and Women: The JPHC Study

अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल  'स्ट्रोक' में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें