फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: पीसीओएस के इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, ये संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

Thu, 23 Oct 2025 01:16 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज के समय में कई लड़कियां PCOS से परेशान हैं, हैरानी की बात यह है कि बहुत से लोगों को इस समस्या के बारे में मालूम भी होता है।
  • कुछ लोग तो इसके शुरुआती लक्षणों को देखकर थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीसीओएस की समस्या - फोटो : Freepik.com
PCOS symptoms: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस एक ऐसी समस्या है जो सिर्फ लड़कियों या महिलाओं को होती है। आज के समय में लाखों महिलाएं इस समस्या से परेशान हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि पीसीओएस महिलाओं के लिए सबसे आम और गंभीर हार्मोनल समस्याओं में से एक बन गया है। इसे अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती संकेत इतने सामान्य होते हैं कि इन्हें आसानी से तनाव या थकान मानकर टाल दिया जाता है।

पीसीओएस में महिलाओं में पुरुष हार्मोन (एण्ड्रोजन) असंतुलित होने लगता है, जिससे अंडाशय पर छोटी-छोटी सिस्ट बनती हैं और ओव्यूलेशन अनियमित हो जाता है। यह सिंड्रोम अब केवल अनियमित पीरियड्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली से जुड़ी एक बड़ी चुनौती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक पीसीओएस के संकेतों को लगातार नजरअंदाज करने पर यह टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, और हृदय रोगों जैसी गंभीर मेटाबॉलिक समस्याओं के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है। इसलिए हर महिला के लिए पीसीओएस के लक्षणों को पहचानना और समय रहते विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है। आइए इस लेख में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जानते हैं जिन्हें देखकर बहुत सी महिलाएं या लड़कियां नजरअंदाज कर देती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीसीओएस - फोटो : Freepik.com
पीरियड्स का मिस होना
अनियमित या मिस पीरियड्स पीसीओएस का सबसे बड़ा और स्पष्ट संकेत है। अगर आपके पीरियड्स देर से आते हैं, हर महीने नहीं आते, या पूरी तरह से मिस हो जाते हैं, तो यह हार्मोनल असंतुलन का संकेत है। यह ओव्यूलेशन (अंडा निकलने) में समस्या के कारण होता है। इस लक्षण को कभी नजरअंदाज न करें।

ये भी पढ़ें - Arthritis: ठंड के दिनों में क्यों उभरने लगता है गठिया का दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये सरल उपाय
विज्ञापन

3 of 5
पीसीओएस - फोटो : Freepik.com
शरीर पर बाल बढ़ना
चेहरे, छाती, पीठ या हाथ-पैर पर पुरुषों की तरह असामान्य रूप से बालों का बढ़ना और लंबे समय तक गंभीर मुंहासे आना PCOS का दूसरा बड़ा लक्षण है। यह शरीर में एण्ड्रोजन के अधिक उत्पादन के कारण होता है।

ये भी पढ़ें-  Health Tips: एक्टर ऋषभ टंडन की हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर से जानें क्यों युवाओं में बढ़ रही है दिल की बीमारियां

4 of 5
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com
वजन बढ़ना और गर्दन का कालापन
तेजी से वजन बढ़ना या वजन घटाने में अत्यधिक कठिनाई महसूस होना PCOS से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा गर्दन, बगल या जांघों के आसपास की त्वचा का गहरा या काला पड़ना इंसुलिन प्रतिरोध का संकेत है, जो PCOS से जुड़ा एक गंभीर खतरा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भावस्था - फोटो : Freepik.com
गर्भधारण में समस्या होना
पीसीओएस की वजह से गर्भधारण की समस्या हो सकती है। वहीं इसका हार्मोनल असंतुलन मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है, जिससे चिंता, तनाव और अवसाद का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन शारीरिक या भावनात्मक संकेतों को समझें और तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें