फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: पश्चिमोत्तानासन योग के हैं सेहत को अनेकों फायदे, मानसिक स्वास्थ्य के लिए माना जाता है वरदान

Fri, 04 Mar 2022 01:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
पश्चिमोत्तानासन योग के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
शारीरिक-मानसिक दोनों ही तरह के फिटनेस के लिए योगासनों के अभ्यास को सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। शरीर में ऊर्जा और रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ चेतना और एकाग्रता को बेहतर रखने में कई तरह के योगाभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। योग विशेषज्ञ बताते हैं, पश्चिमोत्तानासन योग ऐसा ही एक अभ्यास है जिसे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक माना जाता है। पश्चिमोत्तानासन या सिटेड फॉरवर्ड बेंड पोज़, का तंत्रिका तंत्र पर असर होता है जो मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जोखिम कारकों को कम करने में आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। तनाव और अवसाद के लक्षणों को भी कम करने में भी इस योग के नियमित अभ्यास को फायदेमंद पाया गया है। 

मानसिक स्वास्थ्य के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में भी पश्चिमोत्तानासन योग काफी लाभकारी है। हृदय स्वास्थ्य और बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली को सुनिश्चित करने में भी इस योग का फायदेमंद पाया गया है। इस योगाभ्यास के तरीके से रीढ़ और पीठ की अच्छी स्ट्रेचिंग भी हो जाती है जिससे इन अंगो में होने वाले दर्द से भी राहत मिल सकती है। वजन कम करने, मांसपेशियों की टोन में सुधार करने और लचीलेपन को भी बढ़ावा देने के लिए इस योग का अभ्यास किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना पश्चिमोत्तानासन योग करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 3
पश्चिमोत्तानासन योग के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
पश्चिमोत्तानासन योग कैसे किया जाता है?
योग विशेषज्ञ बताते हैं, पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास आसान है, हालांकि पहली बार किसी विशेषज्ञ से इसके तरीके के बारे में जान लेना आवश्यक होता है। योग से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही तरीके से अभ्यास किया जाना आवश्यक माना जाता है। पश्चिमोत्तानासन योग करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को फैलाकर जमीन पर बैठ जाएं। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं। हाथों को पैरों के तलवे को और नाक को घुटनों से स्पर्श कराएं। कुछ देर तक इस स्थिति में बने रहे और फिर पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मानसिक स्वास्थ्य के लिए पश्चिमोत्तानासन योग - फोटो : istock
पश्चिमोत्तानासन के स्वास्थ्य लाभ
योग विशेषज्ञ बताते हैं कि रोजाना पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास करना आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। 
  • नियमित रूप से इसका अभ्यास किया जाए तो यह पाचन में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।
  • यह योग कंधों को टोन करने के साथ पीठ के निचले हिस्से, हैमस्ट्रिंग और कूल्हों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
  • लिवर, किडनी, अंडाशय और गर्भाशय के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देने में इस योग के लाभ देखे गए हैं।
  • जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या रहती है उनके लिए इस योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। अच्छी नींद को बढ़ावा देने में इसके लाभ हैं।
  • यह मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है, जिससे तनाव और अवसाद से राहत मिलती है।
  • चिंता और थकान को कम करने में भी इस योग को फायदेमंद माना जाता है।
  • पेट और पेल्विक अंगों की मालिश और टोन करने में यह योग सहायक है, जिससे वजन घटाने मदद मिल सकती है। 


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें