फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ और फिट रहने के लिए करें पनीर का सेवन, जानिए फायदे

Sun, 17 Jan 2021 08:48 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आमतौर पर पनीर का सेवन करना सभी को पसंद होता है। पनीर स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पनीर में प्रोटीन, विटामिन डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फोलेट काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पनीर के फायदे बताएंगे। पनीर का सेवन कर आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए पनीर के फायदे...
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन तंत्र मजबूत होता है
  • पनीर का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पनीर में डायट्री फाइबर पाया जाता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है। पाचन संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए पनीर को डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हड्डियों के लिए फायदेमंद
  • पनीर में कैल्शियम और फॅास्फोरस काफी मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं। हड्डियों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कच्चे पनीर का सेवन करें।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
  • पनीर का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पनीर में ओमेगा 3 पाया जाता है, जो मानसिक विकास में सहायक होता है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दांतों के लिए फायदेमंद
  • पनीर का सेवन दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पनीर में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो दांतों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वजन नियंत्रण में रहता है
  • पनीर का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। वजन कम करने के लिए डाइट में पनीर को शामिल करें। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें