भारत में जारी है कोरोना महामारी
- फोटो : iStock
कोरोना संक्रमण की रोकथाम में काफी हद तक सफलता
दिसंबर 2019 के अंत में सामने आए कोरोना संक्रमण के कारण महामारी अब भी जारी है। म्यूटेशन के साथ सामने आ रहे वायरस के नए-नए वैरिएंट्स के कारण भारत सहित पूरी दुनिया अभी इस संकट से निकल नहीं पाई है। हालांकि भारत के लिहाजे से बात करें तो देश ने महामारी की रोकथाम में बेहतर काम किया। नए वैरिएंट्स के कारण देश में भले ही संक्रमण के दैनिक मामले 15 हजार से अधिक बने हुए हैं, पर इसके कारण गंभीरता और मौत के मामलों को कम करने में सफलता मिली है।
महामारी के गंभीर दौर में भारत ने स्वदेशी वैक्सीन न सिर्फ देशवासियों को मुफ्त में दी, साथ ही दूसरे देशों को भी इस महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन की सप्लाई की। कई देशों में ज्यादातर आबादी को भारत द्वारा तैयार की गई वैक्सीन ही दी गई है। कोरोना की रफ्तार को तो कम करने में देश ने उपलब्धि हासिल कर ली है, उम्मीद है कि देश जब ही इस संक्रमण से देश को मुक्त करने में सफल होगा।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।