फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: स्वतंत्रता दिवस पर लीजिए स्वस्थ समाज निर्माण का प्रण, बेहतर सेहत के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 15 Aug 2022 12:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ और फिट रहने का तरीका - फोटो : istock
आज देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे कर रहा है, इसे आजादी के 'अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव का मतलब नए विचारों, नए संकल्पों और आत्मनिर्भरता का अमृत है। कोरोना महामारी के साथ, इस समय देश में कई अन्य प्रकार की संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। पूरा स्वास्थ्य तंत्र इस महामारी से निपटने के लिए प्रयास में लगा हुआ है। अमृत महोत्सव के इस खास मौके पर समय है एक खास प्रण लेने का- बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ समाज बनाने का प्रण, ताकि देश का हर नागरिक स्वस्थ और समृद्ध रह सके।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ समाज के शुरुआत की पहली कड़ी आप हैं, इसलिए खुद के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रण हर भारतीय को लेना चाहिए। ज्यादातर बीमारियों के लिए जीवनशैली की गड़बड़ी को प्रमुख कारण के रूप में जाना जाता है, ऐसे में अगर हम जीवनशैली और आहार को ठीक रख लें तो स्वस्थ समाज की परिकल्पना का आधा  हिस्सा ऐसे ही हासिल किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए हमें किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए? हमारे कौन से प्रयास समाज और देश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर करने में मददगार हो सकते हैं? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी - फोटो : iStock
आहार की पौष्टिकता पर ध्यान देना आवश्यक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर  के संपूर्ण स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए आहार की पौष्टिकता पर ध्यान देना सबसे आवश्यक है। सभी लोगों को दैनिक आहार में फल, सब्जियां, फलियां, नट्स और साबुत अनाज सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के संयोजन को शामिल करना चाहिए। वयस्कों को प्रतिदिन 400 ग्राम फल और सब्जियां जरूर खानी चाहिए। स्वस्थ खान-पान से आप कुपोषण और मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नियमित योग-व्यायाम का ध्यान बहुत आवश्यक - फोटो : Istock
नियमित व्यायाम की बनाएं आदत

स्वस्थ आहार के साथ नियमित व्यायाम सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। योग-व्यायाम की आदत शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी मदद करती है। 18-64 वर्ष की आयु वाले लोगों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का मध्यम स्तरीय व्यायाम जरूर करना चाहिए। अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से व्यायाम करने वालों में कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के विकसित होने का जोखिम कम होता है।

4 of 5
मानसिक स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Pexels
मानसिक स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान

जब बात संपूर्ण स्वास्थ्य की होती है तो इसमें शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य शामिल होते हैं। आमतौर पर हम शारीरिक स्वास्थ्य का तो ध्यान रखते हैं पर मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है। पर अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर और मन एक दूसरे के पूरक हैं, एक में होने वाली समस्या का असर दूसरे की सेहत को प्रभावित कर सकता है, इसलिए तनाव-चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का प्रबंधन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब से लिवर को नुकसान - फोटो : istock
शराब-धूम्रपान से बिल्कुल परहेज

शराब-धूम्रपान, शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं ऐसे में इस आदत से बिल्कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए। तंबाकू के सेवन से फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग और स्ट्रोक आदि का खतरा हो सकता है। वहीं शराब लिवर की बीमारियों का कारण बनती है, इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शराब-धूम्रपान से परहेज करके कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें