खान पान में करें सुधार
- फोटो : Freepik.com
कुछ सावधानियां जरूरी
आहार विशेषज्ञ कहती हैं, हमेशा मौसमी फलों का ही सेवन करें। इसके अलावा फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं। इससे इन पर जमी केमिकल्स की परत साफ हो जाती है। इसके अलावा टॉक्सिन का प्रभाव भी कम होता है। सेब, नाशपाती जैसे फलों को छीलकर ही खाएं।
मौसमी फलों का सेवन इसलिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि वे उस मौसम के अनुसार शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। जैसे गर्मियों में तरबूज, खरबूजा और आम शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देते हैं, जबकि सर्दियों में संतरा, अमरूद और आंवला विटामिन सी की भरपूर मात्रा से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। वहीं, बेमौसम फल शरीर की जैविक लय से मेल नहीं खाते, जिससे एलर्जी, एसिडिटी या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
-------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।