फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज से छुटकारा दिलाता है प्याज

Sun, 03 Nov 2019 12:25 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्याज
मधुमेह की बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यह हमारे गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण होता है। इस बीमारी में शरीर का रक्त शर्करा स्तर नियंत्रण में नहीं रहता है। इस कारण मरीज मोटापा ,किडनी फेलियर और दिल से संबधित बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन प्याज मधुमेह की बीमारी को नियंत्रित करने में सहायक है । ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज में फ्लेवेनॉइड्स पाया जाता है। इसके अलावा कई  अध्ययनों में यह पाया गया है कि प्याज में मौजूद फ्लेवेनॉइड्स रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखते हैं। इसके कारण मधुमेह पर काबू पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे प्याज मधुमेह को नियंत्रित रखने में मदद करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
मधुमेह - फोटो : social media
फाइबर की मात्रा अधिक होना 
प्याज में फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है। प्याज का सेवन करने से शर्करा के रक्त में मिलने की प्रक्रिया धीमी होनी शुरू हो जाती है। जिसके कारण ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। प्याज हमारे शरीर से विषैले पर्दाथों को निकालने में मदद करता है। जिससे हमारा पेट हमेशा साफ और स्वस्थ रहता है। मधुमेह से ग्रस्त रोगियों में कब्ज की परेशानी होती है। इस स्थिति में प्याज का सेवन करने से हमारा पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
diabetes
 कार्बोहाइड्रेट् का सेवन कम करें
मधुमेह से ग्रस्त रोगियों के लिए कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। प्याज में भी कार्बोहाइड्रेट्स  की मात्रा कम पाई जाती है। इसलिए यह मधुमेह से ग्रस्त रोगियों के लिए फायदेमंद माना गया है। 

4 of 5
डायबटीज - फोटो : getty images
ग्लाइसेमिक इंडेक्स मूल्य कम होना 
क्या आप जानते हैं कि खाद्य उत्पादों की भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स मूल्य होते हैं। खाद्य उत्पाद जिस तरह हमारे शरीर के ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर खाद्य उत्पादों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मूल्य भी होता है। जैसे प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मूल्य 10 है। इसी कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक अच्छी डाइट मानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्याज
ऐसे करें प्याज का सेवन 
प्याज हमारे खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। यह हमारे स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखता है। टाइप 1 और टाइप 2 से पीड़ित रोगी प्याज को सूप ,सलाद और सैंडविच आदि में मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन एक बार अगर आप अपने डॉक्टर से सलाह लेंगे तो यह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें