फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बीमारी से भारत में हर साल मर रहे हैं दस लाख लोग

Wed, 12 Feb 2020 07:12 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
नवजात शिशु - फोटो : social media
भारत में प्रदूषण एक खतरनाक और जानलेवा समस्या बनकर उभर रही है। इसकी वजह से हर साल दस लाख लोगों की मौत हो रही है। इतना ही नहीं, प्रदूषण की वजह से भारत में आर्थिक नुकसान भी काफी हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्रीनपीस ने अपने नए रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। यह रिपोर्ट बताती है कि प्रदूषण की वजह से भारत में हर साल 10 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदूषण सबसे ज्यादा घातक नवजात शिशुओं के लिए साबित हो रहा है। घातक और जहरीले वायु प्रदूषण की वजह से भारत में 9.80 लाख नवजात समय से पहले पैदा हो रहे हैं और इनके जीवित रहने की संभावना भी बेहद कम होती है।

 
विज्ञापन

3 of 4
गोमतीनगर लोहिया पथ पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में हर साल वायु प्रदूषण की वजह से 3.50 लाख बच्चों को अस्थमा की बीमारी हो रही है। रिपोर्ट कहती है कि भारत में इस वक्त 12.85 लाख बच्चों को अस्थमा की बीमारी है और इस बीमारी की असल वजह ही प्रदूषण है।
विज्ञापन

4 of 4
pollution in delhi ncr - फोटो : एएनआई
गौरतलब है कि दिल्ली के वायु प्रदूषण से कौन वाकिफ नहीं है। हर साल किस तरह दिल्ली का वायु प्रदूषण वातावरण में जहर भर देता है और यह सबसे ज्यादा घातक असर बच्चों और बुजुर्गों पर करता है। भारत में प्रदूषण की कई वजहें हैं जिनमें से पावर प्लांटों के नियमों की अनदेखी भी शामिल है। इसके साथ ही सड़कों पर जिस रफ्तार से लगातार गाड़ियों की तादाद बढ़ रही है वो भी वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। वायु प्रदूषण की वजह से कई जानलेवा बीमारियां होती हैं जिनमें अस्थमा और फेफड़े की बीमारियां शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें