फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां

Wed, 12 Feb 2020 06:02 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
obesity
अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपको बहुत पछताना पड़ सकता है। सबसे पहले आप किसी अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट से मिले और उसके द्वारा बताई गई डाइट प्लान फॉलो करें, तभी वजन घटाने की दिशा में आगे बढ़ें। दरअसल, अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं और अवने हिसाब से डाइट प्लान फॉलो करने लगते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
मोटापा
ऐसे में शरीर पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा का कहना है कि वजन घटाने के लिए प्रतिदिन डाइट प्लान का अनुसरण करना बेहद जरूरी है। इससे आपको यह पता लगता है कि आप कितनी अतिरिक्त खाना खाते हैं। आपको अपने यह पता लगता है कि आप अभी तक कितने मात्रा में कैलोरी ले रहे थे और आपको वास्तव में कितनी कैलोरी लेनी है। उन्होंने ये बातें अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मोटापा
उनका कहना है कि वजन घटाने के चक्कर में हमें कभी भी अपने खाना नहीं छोड़ना चाहिए। दरअसल, यह एकदम सच है कि वजन घटाने के चक्कर में कई लोग अपना खाना छोड़ देते हैं। वो अगर एक दिन में तीन वक्त खाना खाते हैं तो इसे घटाकर एक ही वक्त कर देते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब है।  

4 of 5
obesity
लवनीत बत्रा कहते हैं कि वजन घटाने वालों को कभी भी प्रोटीन लेना नहीं छोड़ना चाहिए। दरअसल, जैसे ही वजन घटाने के लिए आप खाना छोड़ते हैं तो आपका ब्लड शुगर स्तर घटने लगता है और आपको थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में आपको तनाव हो सकता है। इसलिए, प्रोटीन लेना बंद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोटापा
आपको बता दें कि मोटापा इस वक्त एक ऐसी समस्या है जो तेजी से युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है। अनियमित जीवनशैली और खानपान की वजह से मोटापा हमारी सेहत को बिगाड़ रहा है। मोटापे पर काबू पाने के लिए आपको अपने खानपान की आदत को बदलना होता है और किसी अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेकर उसका अनुसरण करना होता है। आप, घरेलू उपायों के जरिए भी मोटापे पर नियंत्रण पा सकते हैं। इसके लिए आपको हर सुबह उठते ही नींबू पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें