ओमिक्राॅन एक्स ई के लक्षण
- फोटो : iStock
ओमिक्रॉन एक्स ई के लक्षण
ओमिक्रॉन एक्स ई वेरिएंट के लक्षणों के बारे में जान कर समय रहते आप इसका इलाज करा सकते हैं, ताकि संक्रमण का प्रसार होने से रोका जा सके और सही समय पर उपचार मिल सके। ओमिक्रॉन एक्स ई वेरिएंट के लक्षणों में सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है मरीज को बुखार आना, गले में खराश, खांसी और सर्दी, त्वचा में जलन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिस्ट्रेस की समस्या पर। ये रहे ओमिक्रॉन एक्स ई वेरिएंट के लक्षण-
- सामान्य से अलग खांसी आना और सर्दी होना।
-रुक-रुक कर तेज सिरदर्द होना।
-गला जाम हो जाना, बोलने में दिक्कत आना।
-अचानक शरीर में दर्द होने लगना।
-बेचैनी और घबराहट होना।