Medically reviewed by-
हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली
कोरोना की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए मौजूदा समय में इम्यूनिटी मजबूत करना लोगों की प्राथमिकता बन चुकी है। रोजाना काढ़े के सेवन से लेकर व्यायाम करने तक, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह के उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। प्रतिरक्षा को बढ़ाने वाले पोषक तत्वों की बात करते समय अक्सर हम ओमेगा-3 को भूल जाते हैं, जबकि आहार विशेषज्ञ इसे स्वस्थ और संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण घटक मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ओमेगा-3 फैटी एसिड, शरीर को ऊर्जा देने के साथ अच्छी कैलोरी प्रदान करते हैं। इसके अलावा हृदय के कार्य को मजबूती देने के साथ यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने, सूजन को कम करने और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य में सुधार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करके हार्ट अटैक के खतरे को कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में मदद मिल सकती है। सभी लोगों को ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
इस लेख में हम ऐसे ही पांच खाद्य-पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से इस पोषक तत्व की पर्याप्त मात्रा प्राप्त की जा सकती है।