मोटापा के रोकथाम के उपाय जरूरी
- फोटो : Adobe stock
मोटापा कम करने के लिए चलाई गई योजनाएं
सर्वे में कहा गया है, 2009 से 2023 के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों में मोटापा लगभग दोगुना हो गया है।
कई मंत्रालयों द्वारा रणनीतिक रूप से ऐसे कदम उठाए गए हैं जो स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक गतिविधि, खाद्य सुरक्षा और जीवनशैली में बदलाव में सुधार लाने वाले हो सकते हैं। पोषण अभियान और पोषण 2.0, फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया, ईट राइट इंडिया और 'आज से थोड़ा कम' अभियान खान-पान और दिनचर्या में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सर्वे में बताया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कमी लाने और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मोटापा को रोकने और तेल की खपत को कम करने के लिए 'मोटापा रोको और मोटापे से लड़ने के लिए जागरूकता पहल' अभियान शुरू की है।
---------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।