फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Obesity Control Tips: खानपान में गड़बड़ी के अलावा भी मोटापे के होते हैं ये चार प्रमुख कारण, यहां जानें

Mon, 23 Jun 2025 05:28 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोटापे को लेकर लोगों के मन में कई मिथक हैं, जिनमें से एक आम धारणा यह है कि वजन बढ़ने का एकमात्र कारण खानपान है। पर यह पूरी तरह सच नहीं है। शरीर में फैट जमा होने के पीछे खानपान के अलावा भी कई अन्य कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही कुछ प्रमुख कारणों के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा - फोटो : Adobe stock photos
Obesity Reason: भारत में, मोटापा अब सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि एक तेजी से बढ़ती हुई स्वास्थ्य महामारी बन चुका है। यह धीरे-धीर से हमारे समाज को अपनी चपेट में ले रहा है और अपने साथ डायबिटीज, हृदय रोग, जोड़ों के दर्द और कई अन्य गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के चौंकाने वाले आंकड़ों के अनुसार, देश में 15% से अधिक वयस्क अब मोटापे से ग्रस्त हैं, जो एक गंभीर चुनौती है।

अक्सर हम मोटापे को केवल खराब खानपान या अत्यधिक खाने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह आधी अधूरी सच्चाई है। जबकि आहार निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण कारक है, मोटापे के पीछे केवल यही एकमात्र कारण नहीं है। इसके कई अन्य छिपे हुए कारण भी हैं जिन्हें समझना और उन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में मोटापे के चार प्रमुख कारण के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इससे बचने के क्या उपाय हैं?
विज्ञापन

2 of 5
सेडेंटरी लाइफस्टाइल - फोटो : Freepik.com
सेडेंटरी लाइफस्टाइल
लंबे समय तक बैठे रहना, जैसे ऑफिस में डेस्क जॉब या टीवी और मोबाइल का अधिक उपयोग, कैलोरी बर्न को कम करता है, जिससे वजन बढ़ता है। लैंसेट के एक अध्ययन के अनुसार, सेडेंटरी लाइफस्टाइल मोटापे का 20% तक जोखिम बढ़ाती है। इससे बचने के लिए रोजाना 30 मिनट की योग या साइकिलिंग करें। हर घंटे 5 मिनट टहलें और लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें- Blood Pressure: क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को चुकंदर का जूस पीना चाहिए, जानें क्या है विशेषज्ञों की राय?
विज्ञापन

3 of 5
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock
नींद की कमी
अपर्याप्त नींद भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स (घ्रेलिन और लेप्टिन) को प्रभावित करती है, जिससे भूख बढ़ती है और जंक फूड की क्रेविंग होती है। शोध बताते हैं कि 6 घंटे से कम नींद लेने वाले लोगों में मोटापा 55% तक बढ़ सकता है। इससे बचने का उपाय बहुत सरल है कि रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें।

ये भी पढ़ें- Blood Pressure: घर-ऑफिस में तो ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल पर डॉक्टर के पास जाते ही हो जाता है हाई? क्या है ये समस्या

4 of 5
सिरदर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com
तनाव और मानसिक स्वास्थ्य
लंबे समय तक तनाव कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जो पेट की चर्बी को जमा करता है। डिप्रेशन और चिंता के कारण लोग अक्सर ज्यादा खाते हैं, खासकर मीठा या हाई कैलोरी वाला भोजन। इससे बचने के लिए ध्यान, योग और गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें इससे तनाव कम होता है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। गंभीर तनाव से परेशान हैं तो मनोवैज्ञानिक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दवाएं - फोटो : Freepik.com
दवाओं का दुष्प्रभाव
कुछ दवाएं, जैसे स्टेरॉयड, एंटी-डिप्रेसेंट्स और मधुमेह की दवाएं, वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं। ये दवाएं भूख बढ़ा सकती हैं या मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती हैं। अगर आपको लगता है कि दवाएं वजन बढ़ा रही हैं, तो डॉक्टर से विकल्पों पर चर्चा करें। बिना सलाह दवा बंद न करें। इससे बचने के लिए नियमित व्यायाम और कम कैलोरी वाला आहार डाइट में शामिल करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें