फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय है मोटापा, इन अफवाहों पर भरोसा करेंगे तो बढ़ जाएगी आपकी परेशानी

Thu, 05 Jun 2025 07:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोटापा आप के समय की एक गंभीर समस्या है। ये केवल शरीर का आकार ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा एक जटिल विषय है, जिसे लेकर समाज में कई गलतफहमियां भी हैं। आइए इससे जुड़ी कुछ अफवाहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सच मानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा और इससे होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe stock photos
क्या मोटा इंसान हमेशा ज्यादा खाता है? क्या जिम ही एकमात्र रास्ता है वजन घटाने का? इस तरह के सवाल सभी लोगों को परेशान करते रहते हैं। इन सवालों के जवाब अक्सर आप सोशल मीडिया, दोस्त-रिश्तेदार या इंटरनेट से ढूंढने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या वे सही होते हैं?

मोटापा आप के समय की एक गंभीर समस्या है। ये केवल शरीर का आकार ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा एक जटिल विषय है, जिसे लेकर समाज में कई गलतफहमियां भी हैं। अध्ययन कहते हैं, मोटापा के पीछे सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि आनुवांशिकता, नींद, तनाव और हार्मोन्स की भी भूमिका होती है।

मोटापा शरीर में कई और गंभीर रोगों का खतरा बढ़ा देती है। इसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते रहते हैं। भोजन में कटौती से लेकर अत्यधिक व्यायाम तक, मोटापा कम करने के लिए हम क्या-क्या उपाय नहीं करते हैं?

अगर हम सभी जीवनशैली और आहार में सुधार कर लें तो मोटापे की समस्या से बचाव किया जा सकता है। आइए इससे जुड़ी कुछ अफवाहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सच मानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खान-पान और मोटापा - फोटो : Freepik.com
मिथ: मोटापा सिर्फ ज्यादा खाने से होता है

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटापा को अक्सर अधिक खाने की आदत से जोड़तर देखा जाता है लेकिन सिर्फ ओवरईटिंग ही इसका कारण नहीं है।  हार्मोनल असंतुलन, जेनेटिक प्रवृत्ति, खराब नींद, स्ट्रेस और कुछ दवाएं भी वजन बढ़ने में अहम भूमिका निभाती हैं।

अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं, दिनभर बैठे रहते हैं, गलत खानपान है, शराब अधिक पीते हैं यहां तक कि रात की नींद पूरी नहीं होती है तो इन कारणों से भी मोटापा हो सकता है।


(ये भी पढ़िए-  मोटापा के बारे में कितना जानते हैं आप, क्यों बढ़ रहा है इसका खतरा?)
विज्ञापन

3 of 5
मोटापा कैसे दूर करें - फोटो : Freepik.com
मिथ: मोटापा कम करने के लिए बस कम खाएं और अधिक व्यायाम करें।

लंबे समय तक आहार के माध्यम से शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन मोटापे का सीधा कारण होता है।

ऐसे में इसे कम करने के लिए आहार और व्यायाम दोनों पर संतुलन स्तर पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसलिए बस कम खाना या खाना छोड़ देना मोटापा कम करने का तरीका नहीं हो सकता है। जरूरी है कि आप संतुलित मात्रा में स्वस्थ भोजन करें और दिन में कम से कम 30 मिनट का व्यायाम जरूर करें।
 

4 of 5
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com
मिथ: मोटापा ग्रस्त लोग मधुमेह का शिकार हो जाते हैं।

मोटापा और डायबिटीज के बीच संबंधों का पता चलता है पर यह सीधे मधुमेह का कारण नहीं बनती है।

टाइप-2 डायबिटीज के लिए मोटापा जरूर एक जोखिम कारक है, लेकिन मोटापे से ग्रस्त हर व्यक्ति को टाइप-2 डायबिटीज होगा ही, यह जरूरी नहीं है। यदि आप स्वस्थ जीवनशैली को प्रयोग में लाते हैं तो मोटापे और डायबिटीज, दोनों के खतरे को कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों में अधिक वजन की समस्या - फोटो : Adobe Stock
मिथ:बच्चों का मोटापा चिंता की बात नहीं है, वे बड़े होकर खुद पतले हो जाएंगे

बच्चों में मोटापे की समस्या काफी गंभीर रही है, बड़ी संख्या में बच्चे इस समस्या से पीड़ित हैं। सबसे गंभीर बात ये सोच है कि- वे बड़े होकर खुद पतले हो जाएंगे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटे बच्चे बड़े होकर भी मोटापे के शिकार रह सकते हैं और उन्हें डायबिटीज, बीपी जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। मोटापे के कारण कम उम्र में ही बच्चें हाई ब्लड प्रेशर, हृदय की बीमारी और डायबिटीज का भी शिकार होते जा रहे हैं जो काफी चिंताजनक है।



-----------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें