फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सर्दी-जुकाम के असर को कम करने में मदद करेगा यह खास तरह का प्रोटीन

Thu, 19 Sep 2019 12:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
जब भी मौसम बदलता है तो सर्दी-जुकाम का होना आम बात है। लेकिन बहुत से लोगों के लिए यह मुसीबत जैसा होता है क्योंकि हर बार उनकी नाक पूरी तरह से सही नहीं होती है और जुकाम बना रह जाता है। बहुत सारे जतन के बाद ही यह जुकाम पूरी तरह से खत्म होता है। लेकिन अब एक नये शोध में इस बात का पता चला है कि खास तरह के प्रोटीन से इस तरह की सर्दी को बेअसर किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
मौसम के जरा सा भी ठंडा होने पर तुरंत ही वायरस सक्रिय हो जाते हैं और लोगों को जकड़ लेते हैं। इस जुकाम की अभी तक कोई कामयाब दवा भी विकसित नहीं हो पाई है क्योंकि जब भी वैज्ञानिक नयी वैक्सीन लेकर आते हैं तो वह वायरस के सारे लक्षणों पर असर नहीं कर पाती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
लेकिन स्टैनफोर्ड और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने संक्रमित कोशिकाओं को ढूंढ निकाला है। नेचर माइक्रोबायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि ज्यादातर वायरस मनुष्य की कोशिकाओं में मौजूद प्रोटीन का फायदा उठाते हैं। ये वायरस एंटरोवायरस के प्रकार हैं। 

 

4 of 5
- फोटो : pixa
वैज्ञानिकों ने पाया कि इन वायरस को रोकने के लिए प्रोटीन का सहारा लिया जा सकता है और वह कौन से प्रोटीन हैं। वैज्ञानिकों ने पहले ग्रोइंग ह्यूमन सेल कल्चर पर ध्यान दिया। हर जीन का अच्छे से परीक्षण करके यह पता लगाया गया कि किस जीन में प्रोटीन है जो वायरस पर असर कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इतने परीक्षण के बाद दो अलग तरीके के वायरस सामने आए। जिनमें से पहला RV-C15, है जो अस्थमा को बढ़ाता है और दूसरा है EV-D68 जिससे पोलियो की बीमारी होती है। शोध के दौरान पाया गया कि ये वायरस SETD3 नामक एंजाइम की मौजूदगी में फलता-फूलता है। ये खोज सर्दी-जुकाम के उपचार में मददगार हो सकती है क्योंकि यह कंट्रोल सेल की तुलना में बेहतर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें